{"_id":"6223a3980e2d594fe3031560","slug":"teen-kvintal-se-adhik-gaanja-ke-saath-do-giraphtaar-kushinagar-news-gkp4290195114","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन क्विंटल से अधिक गांजा के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन क्विंटल से अधिक गांजा के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन

एसटीएफ लखनऊ और कसया थाने की पुलिस ने पकड़ा
कुशीनगर। लखनऊ की एसटीएफ और कसया थाने की पुलिस ने एक कंटेनर से तीन क्विंटल से अधिक गांजा पकड़ा। दो आरोपितों को भी पकड़ा लिया। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
एसपी सचिंद्र पटेल ने शनिवार को बताया कि एसटीएफ लखनऊ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर इनामी अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी उद्देश्य से एएसपी अमित कुमार नागर के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई है। पुलिस ने कसया थानाक्षेत्र के अभिनायकपुर सर्विस लेन के पास बिहार की तरफ जा रहे एक कंटेनर को रोका। कंटेनर की तलाशी के दौरान केबिन में गांजा बरामद हुआ। उसमें गांजा के 21 पैकेट रखे थे।
चालक ने बताया कि उसने कंटेनर का नंबर बदला है और लाइसेंस भी फर्जी है। कंटेनर का कागज भी चालक नहीं दिखा सका। गांजा का वजन तीन क्विंटल 21 किलो 600 ग्राम है। गांजा के साथ पकड़े गए आरोपितों का नाम रामबाबू राजभर है। वह पुरौली थाना चोलापुर जनपद वाराणसी का रहने वाला है। दूसरे आरोपित का नाम सुरेंद्र राय है। वह बहरमपुर शैस्तापुर जनपद वैशाली (बिहार) का रहने वाला है। इनके खिलाफ एनडीपीएस और एमवी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। इन्हें गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कसया थाने के एसओ अनिल कुमार उपाध्याय, एसटीएफ लखनऊ के एसआई दिलीप कुमार तिवारी, मनोज कुमार पांडेय, हेड कांस्टेबल अंजनी यादव, कांस्टेबल विजय वर्मा, कौशलेंद्र प्रताप सिंह, चालक कुमरेश, कांस्टेबल विशाल यादव कसया थाना, कमलेश कुमार और कसया थाने के हेड कांस्टेबल चालक राजेश सिंह शामिल रहे।