{"_id":"665ba91f8c1980bdbb0e55f4","slug":"technical-problem-in-seven-evms-voting-started-late-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-117687-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सात ईवीएम में आई तकनीकी दिक्कत, देर शुरू हुआ मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सात ईवीएम में आई तकनीकी दिक्कत, देर शुरू हुआ मतदान
Sun, 02 Jun 2024 04:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 02 Jun 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। जिले के कई बूथों पर लगे ईवीएम में आई तकनीकी दिक्कत की वजह से वहां निर्धारित समय पर मतदान शुरू नहीं हो सका। हालांकि सूचना पर पहुंचे तकनीकि एक्सपर्ट उसमें आई खामी को सही कर मतदान शुरू कराया। इसके बाद वहां मतदान शुरू हो सका।
जिला मुख्यालय स्थित जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में बने चुनाव कंट्रोल के अनुसार जिले के कुल सात बूथों पर गए ईवीएम में तकनीकि दिक्कत होने की सूचना कंट्रोल रूम को मिली थी। सूचना मिलते ही एक्सपर्ट टीम को मौके पर भेजकर उसमें आई खामी सही कराकर मतदान शुरू करा दिया गया था। जबकि तीन कॉल फर्जी मिले थे।
मथौली प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा के डॉ. राजेंद्र प्रसाद नगर स्थित संविलयन विद्यालय में बने बूथ संख्या दो पर मतदान शुरू होते ही ईवीएम में तकनीकी खराबी आ गई। इसकी वजह से वहां एक घंटे बाद मतदान शुरू हो सका। कस्बा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित संविलयन विद्यालय में बने बूथ नंबर चार पर ईवीएम खराब होने से दोपहर दो बजे से तीन बजे मतदान प्रभावित रहा।दुदही प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के मठिया भोकरिया गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में बने बूथ संख्या 88 पर मशीन खराब होने से करीब साढ़े बाजे तक मतदान शुरू नहीं हो सका था।जौरा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम सभा धनहा में बने बूथ संख्या 332, 318 और 319 पर ईवीएम में तकनीकी दिक्कतों की वजह से आधे घंटा देर से मतदान शुरू हो सका। हाटा प्रतिनिधि के अनुसार हाटा विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 12 सखौली में बने बूथ पर भी ईवीएम में खराबी होने के चलते करीब आधे घंटे देरी से मतदान शुरू हुआ। कसया प्रतिनिधि के अनुसार कुशीनगर विधानसभा के बूथ संख्या 365 पर तकनीकी दिक्कत से करीब एक घंटे देरी से मतदान शुरू हो सका।