Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Passengers face hardship due to a shortage of buses; even securing a seat proves to be a struggle.

Kushinagar News: बसों की कमी से यात्री परेशान, सीटों के लिए भी करनी पड़ी मशक्कत

Wed, 18 Nov 2026 01:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Passengers face hardship due to a shortage of buses; even securing a seat proves to be a struggle.
कसया बस स्टेशन पर उमड़ी यात्रियों की भीड़।  
-कसया बस स्टेशन पर उमड़ी भीड़, घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली बसें
विज्ञापन


-निजी साधनों का लेना पड़ा सहारा, गोरखपुर और देवरिया के लिए बसों का इंतजार करते रहे लोग
कसया। दिवाली और छठ पर्व संपन्न होने के बाद लोग अब कामकाज और रोजगार के सिलसिले में वापस लौटने लगे हैं। मंगलवार को कसया बस स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ उमड़ी रही। गोरखपुर और देवरिया जाने के लिए लोग घंटों बसों का इंतजार करते रहे, बसें नहीं मिलने से उन्हें परेशानी उठानी पड़ी।
त्योहार पर घर आए लोगों के वापस लौटने का सिलसिला शुरू होने से बस स्टेशन पर यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। सुबह से ही लोग सामान के साथ बसों का इंतजार करते दिखे। गोरखपुर और देवरिया जाने वाले यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी हुई।
विज्ञापन

बसें नहीं मिलने से किसी को काम पर पहुंचने की चिंता सता रही थी तो कोई परिवार के साथ गंतव्य तक पहुंचने के लिए परेशान था। मजबूरी में कई यात्रियों को व्यावसायिक वाहनों का सहारा लेना पड़ा। इसकी वजह से यात्रियों का समय बर्बाद हुआ और उन्हें अतिरिक्त खर्च भी उठाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिरिक्त बसें चलाने की जरूरत
त्योहार के बाद कामकाज पर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए बसों की पर्याप्त उपलब्धता जरूरी है। यात्रियों का कहना है कि गोरखपुर और देवरिया मार्ग पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएं, ताकि लोगों को घंटों इंतजार न करना पड़े। समय पर परिवहन सुविधा मिलने से यात्रियों को राहत मिल सकती है।

स्पीकअप
गोरखपुर जाने के लिए करीब एक घंटे से बस का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब तक बस नहीं मिली। ट्रेन पकड़नी है। चिंता है कि कहीं ट्रेन छूट न जाए।
- इंद्रजीत शर्मा, यात्री
गोरखपुर जाने के लिए घंटों से बस का इंतजार कर रहा हूं। बसें आ भी रही हैं तो उनमें सीटें पहले से भरी रहती हैं। जगह नहीं मिलने से परेशानी हो रही है।

- जकारिया, यात्री
त्योहार के बाद बड़ी संख्या में लोग वापस लौट रहे हैं लेकिन यात्रियों को समय पर बसें नहीं मिल पा रही हैं। सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए ताकि लोगों को असुविधा न हो।

- प्रदीप कुशवाहा, यात्री
देवरिया जाने के लिए बस नहीं मिलने से काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। परिवार के साथ परेशान हूं। अब पैदल ही हाईवे की ओर जा रहा हूं।

-मुस्तफा, यात्री
देवरिया जाने के लिए दो घंटे से बस का इंतजार कर रही हूं। यात्रियों की सुविधा को लेकर कोई इंतजाम नहीं दिख रहा है। लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए दूसरे साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
-संगीता बौद्ध, यात्री
वर्जन
यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज की बसों को संचालन सुचारू रूप से किया जा रहा है।त्योहार में घर आए लोग वापस लौट रहे हैं। इसके चलते भीड़ है।

- जयप्रकाश प्रधान, एआरएम रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed