{"_id":"64c409379ec7c29de509d664","slug":"team-reached-to-enquire-awas-matter-in-arnahawa-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-2303-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सीडीओ के निर्देश पर अरनहवा गांव में पहुंची जांच टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सीडीओ के निर्देश पर अरनहवा गांव में पहुंची जांच टीम
Sat, 29 Jul 2023 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 29 Jul 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
फोटो है।
बीजेपी नेता ने पीएम आवास आवंटन में गड़बड़ी की थी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के अरनहवा गांव में प्रधानमंत्री आवास की धनराशि दूसरे के खाते में भेजने के मामले में भाजपा नेता ने सीडीओ को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। इसको गंभीरता से लेते हुए सीडीओ ने बीडीओ को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके अनुपालन में शुक्रवार को एडीओ आईएसबी व एडीओ कृषि तीन लोगों की संयुक्त टीम बनाकर गांव कर शिकायत की जांच की।
विशुनपुरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत अरनहवा में चार प्रधानमंत्री आवास के पात्र लोगों का पैसा दूसरे के खाते में भेजने के मामले में बृहस्पतिवार को लोगों ने ब्लाॅक मुख्यालय पर प्रदर्शन कर बीडीओ को मांगपत्र सौंपा था। इस मामले में बीडीओ ने सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
ब्लाॅक की कार्रवाई से असंतुष्ट भाजपा नेता राधेश्याम गुप्ता व जितेंद्र यादव ने शुक्रवार को सीडीओ गुंजन द्विवेदी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री आवास के पात्रों का नाम काट कर अपात्रों को लाभान्वित किया गया है। इसके अलावा चार लोगों के प्रधानमंत्री आवास की धनराशि दूसरे के खाते में भेज दी गई है।
विज्ञापन
सीडीओ के निर्देश पर बीडीओ ने एडीओ आईएसबी कृष्णमोहन दास, एडीओ कृषि राजेंद्र प्रसाद व टीए राघवेंद्र पांडेय को गांव में भेज कर जांच कराई। बीडीओ सुशील कुमार सिंह ने बताया की सीडीओ के निर्देश पर टीम गांव में जांच के लिए गई थी। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।