फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   team made for board exam centers

Kushinagar News: परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए जांच टीम गठित

Fri, 11 Aug 2023 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 11 Aug 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
team made for board exam centers
बोर्ड के निर्देश पर डीआईओएस ने गठित की दो सदस्यीय टीम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर डीआईओएस ने परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए दो सदस्यीय जांच टीम गठित की है। यह जांच टीम जीओ टैग के जरिए ऑनलाइन स्कूलों की पारस्परिक दूरी की जांच कर विभाग को रिपोर्ट सौंपेगी। इसके बाद परीक्षा केंद्र निर्धारण की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा का केंद्र निर्धारण के लिए बीते माह सभी स्कूलों की जीओ टैगिंंग कराई गई थी। इसमें एक विद्यालय से दूसरे विद्यालयों की दूरी को भी दर्शाई गई थी, ताकि परीक्षा केंद्र बनाते बोर्ड के मानक के अनुसार परीक्षा केंद्र बनाया जा सकेे।
विज्ञापन

डीआईओएस रविंद्र सिंह ने बताया कि कई बार नेटवर्क की दिक्कत होने की वजह से जीओ टैगिंग करते समय एक-दूसरे कॉलेज की दूरी गलत प्रदर्शित हो जाती है। इससे परीक्षार्थियों का केंद्र काफी दूर बन जाता है। इसको ध्यान में रखते हुए इस बार बोर्ड ने जीओ टैगिंग वाले स्कूलों का सत्यापन कर दूसरे कॉलेजों की दूरी का सही आकलन कर रिपोर्ट कार्यालय में सौपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी तरफ से उपलब्ध कराई गई रिपोर्ट को जिला परीक्षा समिति के समक्ष चर्चा कर बोर्ड को भी भेजी जाएगी। इसके लिए जिले के प्रत्येक ब्लॉक राजकीय विद्यालयों के दो-दो शिक्षकों को जांच अधिकारी नामित किया गया है। उन्हें शीघ्र जांच रिपोर्ट तैयार कर कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed