फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Team arrived to investigate fraud in post office

Kushinagar News: डाक घर में हुए फर्जीवाड़े की जांच करने पहुंची टीम

Thu, 08 Aug 2024 06:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 08 Aug 2024 06:17 AM IST
विज्ञापन
Team arrived to investigate fraud in post office
पडरौना। डाकघर सेवरही में संचालित योजनाओं में फर्जीवाड़े की जांच करने बुधवार को गोरखपुर क्षेत्र के निदेशक आरवी चौधरी टीम के साथ पहुंचे। डाकघर में मौजूद कर्मचारियों का बयान दर्ज किया। पुराने अभिलेख की भी जांच की गई। इसको लेकर पूरे दिन कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। डाकघर सेवरही में वर्ष 2022 में कर्मचारियों की मिलीभगत से करीब 36 लाख रुपये का कागजों में फर्जीवाड़ा कर घोटाला किया गया था। इस मामले में डाककर्मी शशिकांत को पुलिस ने जेल भेजा था। विभागीय जांच में डाककर्मियों की संलिप्तता की पुष्टि होने के बाद डाक विभाग के गोरखपुर क्षेत्र के निदेशक अपनी टीम के साथ पहुंचे। डाकघर में रखे अभिलेखों का अवलोकन किया। आरवी चौधरी ने बताया कि पूर्व में हुए घोटाले की जांच करने टीम गई थी। जांच में फर्जीवाड़े की पुष्टि हुई है। अभी विभागीय कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed