{"_id":"66fc8368a1cb95da51058897","slug":"teak-wood-loaded-on-trolley-caught-case-registered-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1019-124051-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ट्राली पर लदी सागौन की लकड़ी पकड़ी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ट्राली पर लदी सागौन की लकड़ी पकड़ी, केस दर्ज
Wed, 02 Oct 2024 04:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 02 Oct 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
हाटा। हाटा रेंज में अवैध रूप से पेड़ काटने की सूचना पर वन विभाग ने मंगलवार को छापा मार कर सागौन की लकड़ी बरामद की। लकड़ी तस्कर पेड़ों को काट कर ट्राली से उसकी ढुलाई कर रहे थे। टीम ने लकड़ी सहित ट्रैक्टर-ट्राली को सीज कर दिया। वन संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर किया गया है।
हाटा रेंजर अमित श्रीवास्तव ने बताया कि छितौनी और देवराड पिपरा में अवैध रूप से सागौन के पेड़ काटे जाने की सूचना मिली थी। वन विभाग की टीम ने छापा मारा तो वहां काफी संख्या में पेड़ों की कटाई की गई है। तस्कर काटे गए पेड़ों की गुल्ली बना कर ट्रैक्टर-टाली से ढुलाई कर रहे थे। टीम ने सागौन के पेड़ लदी ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया। पेड़ काटने के आरोपी राजू शर्मा निवासी देवराड पिपरा के खिलाफ उत्तर प्रदेश वृक्ष संरक्षण अधिनियम 1976 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। टीम में अनिल गौतम, भगवान राम वन दरोगा, अब्दुल आलम, इंद्रजीत यादव, सुदामा आदि मौजूद रहे।
वन रेंजर अमित श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना पर पहुंची टीम के साथ अवैध तरीके से कट रही लकड़ी और वाहन को जब्त किया गया है। दोषियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है। अभियान चलाकर इस धंधे में शामिल लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।