फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Teachers will protest against handing over education to private hands

Kushinagar News: शिक्षा को निजी हाथों में देने का विरोध करेंगे शिक्षक

Sun, 14 Jan 2024 03:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 14 Jan 2024 03:08 PM IST
विज्ञापन
Teachers will protest against handing over education to private hands
फाजिलनगर। क्षेत्र के जौरा बाजार स्थित इंटर कॉलेज परिसर शनिवार को शिक्षा क्रांति अभियान के तहत माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट का जिला सम्मेलन हुआ। इसमें शिक्षक समस्याओं पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि सरकार शिक्षा को निजी हाथों में देना चाहती है। इसका विरोध किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष जगदीश पांडेय ने कहा कि 16 फरवरी को देश के किसानों के साथ सभी संगठन मिलकर सरकार का सारे कार्य ठप करेंगे। इसका संगठन से जुड़े लोग अभी से तैयारी तेज कर दें। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार शिक्षा को निजी हाथों में देने की तैयारी कर ली है। इस नीति को प्रबल तरीके से विरोध किया जाएगा। सम्मेलन को आस नारायण राय, अनिल सिंह, मोहम्मद आरिफ आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने विकास राव आदि को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष का मनोनीत किया। कार्यक्रम का संचालन मनंजय तिवारी ने किया। इस दौरान राजेश मिश्रा, नवनाथ दुबे, इलियास अंसारी, डाॅ. अजय पांडेय, जगतारण शरण, धर्मेंद्र सिंह, समीप राव, रामू चौधरी, जयप्रकाश नायक आदि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

संगठन की मजबूती पर दिया गया जोर

फाजिलनगर। पावानगर महावीर इंटर काॅलेज परिसर में शनिवार को माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) की बैठक हुई। इसमें संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। प्रदेश महामंत्री राजीव यादव ने कहा कि संगठन की ताकत एकजुटता है। एकजुट रहकर कोई भी लक्ष्य पाया जा सकता है। सरकार कर्मचारी विरोधी है। पुरानी पेंशन की बहाली के लिए संगठित होकर संगठन लड़ाई लड़नी होगी। इसके लिए कई बार आंदोलन हो चुका है। जिसे अब पूरे प्रदेश में किया जाएगा। उन्होंने माध्यमिक शिक्षा सेवा आयोग की नियमावली में सेवा व सुरक्षा की धारा को बहाल करने के साथ पुरानी पेंशन के बहाली की मांग की गई। अन्यथा की स्थिति में संगठन के प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगा। बैठक को मैनुद्दीन अंसारी, असलम अंसारी, जुगेश यादव, विश्राम यादव आदि ने संबोधित किया। बैठक में असलम अंसारी, विश्राम यादव, रामजतन, रामानंदन दास, रामकेवल प्रसाद, संदीप कुमार गौतम सहित 19 शिक्षकों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। बैठक का संचालन डॉ. घनश्याम तिवारी ने किया। इस दौरान संतोष प्रसाद, मोती सिंह, राम गोपाल शर्मा, अशोक कुमार मिश्रा, रुपेश कुमार, नबी हसन खान, जय प्रकाश सिंह, अतुल त्रिपाठी, जनार्दन पाठक, नम्रता मिश्रा, प्रतिमा पांडेय, जयनाथ प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed