{"_id":"67ddce888ca48ac9c80eedbd","slug":"teachers-union-officials-resigned-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-134147-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा
Sat, 22 Mar 2025 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 22 Mar 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
फोटो है। पडरौना। उदित नारायण पीजी कॉलेज पडरौना के शिक्षक संघ ने शुक्रवार को सामूहिक इस्तीफा दे दिया। पदाधिकारियों ने कॉलेज के शिक्षकों पर सहयोग नहीं करने का आरोप लगाते हुए पद से त्याग पत्र दिया है।
शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. आनंद कुमार गोंड ने कहा कि कोई भी संघ सभी शिक्षकों के सहयोग से चलता है, लेकिन कॉलेज के शिक्षकों की तरफ से सहयोग नही मिल रहा है। इसके अलावा प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से टीका-टिप्पणी की जा रही है, जो खेदजनक है। इसलिए कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों ने एकमत से फैसला लिया कि सामूहिक इस्तीफा ही बेहतर विकल्प है। शिक्षक संघ के सभी पदाधिकारियों ने अपना इस्तीफा नवनिर्वाचित जनपद स्तरीय कार्यकारिणी के महामंत्री डॉ. मनोज कुमार यादव को दे दिया है।