फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   teachers taken decision of strike

Kushinagar News: शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर आंदोलन करने का लिया निर्णय

Sun, 23 Jul 2023 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 23 Jul 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
teachers taken decision of strike
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। फाजिलनगर स्थित महावीर इंटर कॉलेज परिसर में रविवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक हुई। इसमें शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा कर 31 जुलाई को डीआईओएस कार्यालय में प्रदर्शन कर ज्ञापन देने का निर्णय लिया।

जिलाध्यक्ष ज्योतिष कुमार पांडेय ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली समेत अन्य मांगों को लेकर संघ की तरफ से कई बार मांगपत्र दिया गया है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं को लेकर संघ हमेशा सजग रहा है। आगे भी शिक्षकों की समस्याओं के लिए जरूरत के अनुसार लड़ाई लड़ी जाएगी। इसके बाद संघ से जुड़े शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर 31 जुलाई को डीआईओएस कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान अशोक कुमार चौरसिया, जितेंद्र मणि त्रिपाठी, देवकरण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed