फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   teachers protested on bsa office

Kushinagar News: शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पर दिया धरना

Fri, 23 Jun 2023 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 23 Jun 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
teachers protested on bsa office
महानिदेशक को संबोधित 22 सूत्री ज्ञापन बीएसए को सौंपा
विज्ञापन


संवाद न्यूज जऐंसी
पडरौना। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की तरफ से महानिदेशक स्कूल शिक्षा के खिलाफ बुधवार को बीएसए कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया गया। इसमें शिक्षकों ने महानिदेशक को संबोधित 22 सूत्री ज्ञापन बीएसए को सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
संगठन के मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ल ने कहा कि बेसिक शिक्षा परिषद में नित्य नए प्रयोगों से शिक्षा का स्तर सुधारने के नाम पर शिक्षकों को प्रताड़ित किया जा रहा है। महानिदेशक को शिक्षक और छात्रों की पीड़ा भी देखनी चाहिए। छुट्टियों में शिक्षकों से कार्य लिया जा रहा है। इसके बदले मिलने वाले प्रतिकर और ईएल को समाप्त कर दिया गया है। कायाकल्प जैसे बिंदुओं पर शिक्षकों को ही प्रताड़ित किया जा रहा है, जबकि इसका संचालन ग्राम प्रधान स्तर से किया जाता है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अविनाश शुक्ल ने कहा कि पुरानी पेंशन, कैशलेस इलाज व अन्य जरूरी सुविधाएं नहीं मिलने से शिक्षकों में असंतोष है। इसके बाद संगठन के लोगों ने महानिदेशक को संबोधित शिक्षकों से जुड़ा 22 सूत्री ज्ञापन बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्या को साैंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने को अमिताभ त्रिपाठी, सुनील सिंह, हरिश्चंद्र मिश्र, धीरज राय, राजीव उपाध्याय, संजय यादव, शैलेश कुमार, नागेंद्र तिवारी, श्रीधर पांडेय, राकेश मणि, सुधीर उपाध्याय, दिलीप पांडेय ने संबोधित किया। धरने का संचालन दिलीप सिंह ने किया।

इस दौरान अनिरुद्ध त्रिपाठी, अशोक दुबे, महेश कर्णधार, उदय सिंह, प्रशांत पांडेय, वेद प्रकाश पांडेय, आशीष मिश्र, शरद गुप्ता, शैलेष शुक्ल, रजवंत सिंह, अमर प्रकाश पांडेय, वेद प्रकाश शर्मा, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed