{"_id":"699cc478569811aa070201de","slug":"teachers-protested-by-wearing-black-bands-kushinagar-news-c-227-1-sgkp1034-154037-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: काली पट्टी बांधकर शिक्षकों ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: काली पट्टी बांधकर शिक्षकों ने जताया विरोध
Tue, 24 Feb 2026 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 24 Feb 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुलसियापुर। शोहरतगढ़ ब्लॉक संसाधन केंद्र के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक स्कूल पहुंचकर बाहों में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य में शामिल हुए। टीईटी के अनिवार्यता को लेकर शिक्षक पिछले कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ( टीएफआई) के आह्वान पर शिक्षकों ने तीन दिन के अभियान के तहत काली पट्टी बांधने के पहले दिन सोमवार को एकजुट होकर बाहों में काली पट्टी बांधकर काले कानून का विरोध जताया। ब्लॉक इकाई अध्यक्ष लालजी यादव व जिला प्रचार मंत्री मुस्तन शेरुल्लाह सहित सभी संगठनों के पदाधिकारी व शिक्षकों ने एकजुटता से टेट की अनिवार्यता को लेकर विरोध व्यक्त किया। सभी शिक्षकों ने कहा कि अगर सरकार ने कोई ठोस निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन