फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Teachers protested against the merger of schools at BSA office, submitted memorandum

Kushinagar News: स्कूलों के विलय के खिलाफ बीएसए कार्यालय पर गरजे शिक्षक, सौंपा ज्ञापन

Wed, 09 Jul 2025 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 09 Jul 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Teachers protested against the merger of schools at BSA office, submitted memorandum
पडरौना। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रादेशिक अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा के निर्देश पर मंगलवार को शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद बीएसए कार्यालय से कलक्ट्रेट तक प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। इसमें पेयरिंग का विरोध करते हुए परिषदीय विद्यालयों के मर्जर नहीं करने की मांग की।
विज्ञापन

संघ के जिला संयोजक राजकुमार सिंह ने कहा कि कम छात्र संख्या वाले परिषदीय विद्यालयों को नजदीक के विद्यालयों में मर्ज करने से गरीब बच्चों का भविष्य अंधकार में हो जाएगा। स्कूल बंद कर वहां नामांकित छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

मंत्री अनूप सिंह, मेहरुद्दीन अली, राम दिनेश सिंह, देवेंद्र ओझा, अमित श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, श्रीकांत यादव, अरविंद सिंह, अरुणेंद्र राय, शंभू यादव आदि ने भी सभा को संबोधित किया। इसके बाद कलक्ट्रेट तक प्रदर्शन कर ज्ञापन एडीएम वित्त एवं राजस्व वैभव मिश्र को सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed