- उदित नारायण पीजी कॉलेज में मंगलवार को किया प्रदर्शन संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। उदित नारायण पीजी कॉलेज के शिक्षकों ने बायोमेट्रिक हाजिरी का विरोध शुरू कर दिया है। इसके विरोध में मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। इस संंबंध में उच्च शिक्षा मंत्री को संबोधित ज्ञापन प्राचार्य को सौंपा।
शिक्षकों ने कहा कि बायोमेट्रिक उपस्थित का आदेश दुर्भावना से प्रेरित है। आदेश से लगता है कि शिक्षक अपने कर्तव्य का निर्वहन नहीं कर रहे हैं। उनका कार्य केवल 10 बजे से शाम चार बजे तक का होता है। यदि शिक्षकों को बायोमेट्रिक हाजिरी के लिए मजबूर किया गया तो, शिक्षक सुबह सात बजे से दस बजे तक और शाम तीन बजे से छह बजे तक की परीक्षा ड्यूटी नहीं करेंगे। शिक्षकों ने बायोमेट्रिक हाजिरी की व्यवस्था समाप्त करने सहित कई मांगों के संबंध में उच्च शिक्षा मंत्री को संबोधित ज्ञापन प्राचार्य प्रो. ममता मणि त्रिपाठी को सौंपा। इस दौरान डॉ. विजय प्रताप निषाद, डॉ. नरेंद्र त्रिपाठी, डॉ. संजय कुमार सिंह, डॉ. आकाश आदि मौजूद रहे।