{"_id":"60466ba68ebc3e59274e0477","slug":"teachers-burn-copies-of-uttar-pradesh-education-service-tribunal-bill-kushinagar-news-gkp387610938","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने जलाईं उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा अधिकरण विधेयक की प्रतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने जलाईं उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा अधिकरण विधेयक की प्रतियां
विज्ञापन

- शिक्षक हितों के खिलाफ है विधेयक : अरविंद सिंह पटेल
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना (कुशीनगर)। उत्तर प्रदेश शिक्षक महासंघ की जिला इकाई से जुड़े पदाधिकारियों और शिक्षकों ने सोमवार को जनपद मुख्यालय स्थित रवींद्रनगर चौराहे पर प्रदर्शन किया। इन लोगों ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा अधिकरण विधेयक 2021 के विरोध में इसकी प्रतियां जलाईं। इन लोगों ने विधेयक को शिक्षकों के लिए काला कानून बताया।
उत्तर प्रदेश शिक्षक महासंघ से जुड़े सभी शिक्षक सोमवार को रवींद्रनगर चौराहे पर एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अरविंद सिंह पटेल ने कहा कि वर्तमान सरकार शिक्षक विरोधी है। अब इसके खिलाफ आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री राजकुमार सिंह ने कहा कि इस विधेयक के लागू हो जाने से गोपनीय रिपोर्ट के आधार पर अधिकरण द्वारा जिस शिक्षक पर कार्रवाई की जाएगी, वह उच्चतम न्यायालय के अलावा किसी न्यायालय में अपील नहीं कर सकेगा। न ही कोई सुनवाई होगी। यह शिक्षकों के लिए काला कानून है।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि प्रत्येक स्थिति में यह विधेयक वापस लिया जाना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान मौजूद अनूप सिंह, रामदिनेश सिंह, श्रीकांत यादव, अनिल दूबे, जयराम चौरसिया, मुकुंद देव सिंह, संजय मिश्रा, नीरज कुमार श्रीवास्तव, सुमंत मिश्रा सहित कई शिक्षक नेताओं ने भी विधेयक को ठीक नहीं बताया।
इस दौरान माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री अनिल कुमार दूबे, प्रमोद यादव, धर्मेंद्र सिंह, राधेश्याम वर्मा, अरुणेंद्र कुमार, शंभू यादव, देवेंद्र ओझा, अमित श्रीवास्तव मौजूद थे।