फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Teacher raped a seventh grade student in Vishnupura, case registered

Kushinagar News: विशुनपुरा में शिक्षक ने सातवीं की छात्रा से किया दुष्कर्म, केस दर्ज

Sun, 20 Apr 2025 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 20 Apr 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Teacher raped a seventh grade student in Vishnupura, case registered
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक इंटर काॅलेज के पूर्व शिक्षक द्वारा सातवीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म कर वीडियो बनाने का मामला प्रकाश में आया है। इसके अलावा आरोपी नाबालिग पर शादी करने का दबाव बनाने लगा। मामले में पुलिस शिक्षक पर छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कार्रवाई में जुट गई है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू कर दी है। परिजनों ने शनिवार को एसपी कार्यालय भी जाकर शिकायती पत्र दिया। विशुनपुरा क्षेत्र की 14 वर्षीय किशोरी गांव के ही एक इंटर काॅलेज में सातवीं कक्षा में पढ़ती है। पश्चिम बंगाल का 42 वर्षीय शिक्षक श्याम कुमार वर्तमान में नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पकड़ियार बाजार में रहता है। वह उसी इंटर काॅलेज में पढ़ाता था। श्याम अपना निजी कोचिंग भी चलाता था। वह नाबालिग को अपने जाल में फंसाकर बातचीत करता था। शिक्षक को नवंबर 2024 में कॉलेज से निकाल दिया गया। एसपी को शिकायती पत्र देकर परिजनों ने आरोप लगाया है कि तैनाती के दौरान शिक्षक बच्ची को बहला-फुसलाकर कॉलेज में दुष्कर्म किया और वीडियो व फोटो भी बना लिया।
विज्ञापन

इसके बाद वह वीडियो, फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल करने और मां-बाप को दिखाने की धमकी देने लगा। इससे लड़की काफी सहमी रहती थी। इसका लाभ उठाकर शिक्षक ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। एक दिन परिवार के लोग जब खेत में कार्य करने गए थे उस दौरान शिक्षक घर के मोबाइल पर फोन कर बच्ची पर शादी करने का दबाव बनाने लगा। परिवार के लोग जब घर आए तो पीड़िता ने पूरी बात बताई। इसके बाद परिजनों ने पीड़िता से फोन कराकर शिक्षक को विवाह के लिए गांव से बाहर बुलवाया। फिर उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी शिक्षक श्याम कुमार पर छेड़खानी एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। हिरासत में लेकर उससे पूछताछ भी कर रही है। थानाध्यक्ष राजू सिंह का कहना है कि पहले जो तहरीर मिली थी, उस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे पीड़िता के मेडिकल परीक्षण व 64 के बयान में जो आएगा उस धारा को बढ़ा लिया जाएगा। वहीं इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य का कहना है कि नवंबर में ही उस शिक्षक को कॉलेज से निष्कासित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed