फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   teacher protested

सरकार की नीति शिक्षक व कर्मचारी विरोधी : जिलाध्यक्ष

Mon, 31 Jul 2023 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 31 Jul 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
teacher protested
फोटो है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षक संघ ने दिया डीआईओएस कार्यालय में धरना

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। माध्यमिक शिक्षक संघ की तरफ से सोमवार को डीआईओएस कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया। इसमें संघ से जुड़े शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाल करने, शिक्षकों का बकाया मंगाई भत्ता और वेतन का भुगतान करने समेत 11 सूत्री मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की। शिक्षक नेताओं ने चेताया कि यदि उनकी मांगें शीघ्र नहीं मानी गईं तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
संघ के जिलाध्यक्ष ज्योतिष कुमार पांडेय ने कहा कि वेतन सुरक्षा एवं पेंशन सुरक्षा सेवा संघ के संघर्षों से प्राप्त किया गया है। प्रदेश सरकार शिक्षक और कर्मचारियों की अर्जित उपलब्धियों को खंडित करने में लगी है। सरकार की शिक्षक कर्मचारी विरोधी नीति के विरोध में एकजुट होकर संघर्ष करना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर ऑल इंडिया टीचर इंप्लाई संयुक्त संघर्ष मोर्चा की तरफ से 10 अगस्त को दिल्ली में संसद का घेराव किया जाएगा। इसमें अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आंदोलन को सफल बनाना है। पूर्व जिलाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद मिश्र ने कहा कि सभी सरकारों का चरित्र एक समान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने को संघ के संरक्षक कृपा शंकर पांडेय, जिला मंत्री अशोक कुमार चौरसिया, महेश कुमार मिश्र, अवधेश पांडेय, सीताराम प्रसाद, मार्कंडेय दुबे, पारसनाथ पांडेय, पंकज श्रीवास्तव, डॉ. घनश्याम तिवारी, नितेश श्रीवास्तव, पारसनाथ मिश्र, ईशा खान, ऋषिकेश पटेल आदि ने संबोधित कर शिक्षकों के चयन एवं प्रोन्नत वेतनमान के प्रकरण को तत्काल निस्तारण करने की मांग की।

धरने का संचालन जिला मंत्री अशोक कमार चौरसिया व जितेेंद्र मणि त्रिपाठी ने किया। इसके बाद शिक्षक नेताओं ने डीआईओएस को 11 सूत्री मांगपत्र देकर मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की।
इस दौरान यदुवीर सिंह, सुभाष चंद्र पांडेय, राजेश राम, अखिलेश तिवारी, वीरेंद्र कुमार द्विवेदी, अनुपम कुमार पांडेय, उदय प्रताप सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed