Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Teacher promotions to be completed by November 7; qualifying the TET is mandatory.

Kushinagar News: सात नवंबर तक पूरी होगी शिक्षकों की पदोन्नति, टीईटी पास होना जरूरी

Tue, 03 Nov 2026 02:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Teacher promotions to be completed by November 7; qualifying the TET is mandatory.
वरिष्ठता के आधार पर तैयार होगी पात्रता सूची, आपत्तियों के निस्तारण के बाद बनेगी अंतिम सूची
विज्ञापन

2464 परिषदीय विद्यालयों को मिल सकते हैं प्रधानाध्यापक, चयन समिति करेगी अभिलेखों की जांच
पडरौना। जिले के परिषदीय विद्यालयों में लंबे समय से लंबित शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया तेज हो गई है। बेसिक शिक्षा परिषद ने सात नवंबर तक प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है। इसके लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। वरिष्ठता के आधार पर पात्र शिक्षकों की सूची तैयार की जाएगी। आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम सूची जारी होगी।

जिले में बेसिक शिक्षा परिषद के 2464 विद्यालय संचालित हैं। पदोन्नति प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन विद्यालयों में एक-एक प्रधानाध्यापक की तैनाती की उम्मीद है। इससे लंबे समय से रिक्त चल रहे प्रधानाध्यापकों के पदों को भरने का रास्ता साफ हो सकता है। परिषद के सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी की ओर से जारी निर्देश में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में वरिष्ठता सूची तैयार कर उपलब्ध कराने को कहा गया है।
विज्ञापन


वरिष्ठता सूची जारी होने के बाद शिक्षकों से आपत्तियां मांगी जाएंगी। प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद अंतिम वरिष्ठता सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद चयन समिति पात्र शिक्षकों के शैक्षिक और अन्य आवश्यक अभिलेखों की जांच करेगी। टीईटी उत्तीर्ण होने की अनिवार्य शर्त पूरी करने वाले शिक्षकों को ही पदोन्नति के लिए पात्र माना जाएगा। विभागीय स्तर पर निर्धारित समय में प्रक्रिया पूरी कराने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पदोन्नति से शिक्षकों को लंबे इंतजार के बाद राहत मिलने के साथ ही विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों की कमी दूर होने की उम्मीद है। इस संबंध में बीएसए अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया पूरी करने के संबंध में शासन से पत्र मिला है। इसके अनुपालन में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। शासन ने पदोन्नति के लिए टीईटी उत्तीर्ण होना अनिवार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed