फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   teacher murder case: unveil soon

शिक्षक हत्याकांड : घरवालों से परिचित था आरोपी, पर्दाफाश जल्द

Thu, 10 Sep 2020 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
teacher murder case: unveil soon
शिक्षक हत्याकांड : घरवालों से परिचित था आरोपी, पर्दाफाश जल्द
विज्ञापन

पडरौना(कुशीनगर)। तरयासुजान थाना क्षेत्र के रामपुर बंगरा में शिक्षक की गोली मारकर हत्या और भीड़ द्वारा आरोपी को पीटकर मार डालने के मामले में पुलिस की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। शिक्षक के परिजनों से आरोपी युवक की जान-पहचान थी। इसकी पुष्टि के बाद पुलिस का अब पूरा ध्यान इस बात पर है कि आरोपी किस मकसद से इतनी सुबह उनके घर पहुंचा था। उम्मीद है कि जल्दी ही मामले का पर्दाफाश हो जाएगा।
सोमवार की सुबह रामपुर बंगरा निवासी शिक्षक सुधीर सिंह की उनके घर में ही गोली मारकर हत्या कर दी थी गई थी। घटना से नाराज भीड़ ने आरोपी युवक को पुलिस के हाथों से छीनकर मार डाला था। परंतु घटना के बाद से ही लोगों को यह बात खटक रही है कि आखिर आरोपी इतनी सुबह यहां पहुंचा कैसे? अगर अपरिचित था तो उसे घर के भीतर बैठाकर चाय-नाश्ता क्यों कराया गया? इस बात की भी चर्चा है कि गोली चलने से काफी पहले से युवक घर के अंदर मौजूद था। हालांकि पहले दिन से ही परिजन आरोपी युवक से किसी तरह की जान-पहचान से इंकार कर रहे हैं। परंतु शुक्रवार की रात में वायरल हुए एक वीडियो से यह बात सामने आई कि आरोपी युवक इस परिवार की एक लड़की को काफी दिन से परेशान कर रहा था और उसने धमकी भी दी थी। इस आधार पर पुलिस ने जब युवक और शिक्षक के घरवालों के मोबाइल का कॉल डिटेल निकाला तो इससे स्पष्ट हो गया कि इनके बीच पहले भी बातचीत हो चुकी है। इससे यह बात तो स्पष्ट हो गई कि आरोपी युवक अपरिचित नहीं था और इसी के चलते उसे घर में आसानी से प्रवेश मिल गया था। अब पुलिस इस बात की पड़ताल में जुटी है कि घर आए युवक और शिक्षक के बीच ऐसी क्या बात हुई कि गोली चलाने की नौबत आ गई। आरोपी युवक अपने साथ असलहा लेकर आया था तो यह भी संभव है कि इनके बीच पहले से कोई विवाद रहा हो। इन सवालों का उत्तर भी पुलिस तेजी से खोज रही है। इसके अलावा गोरखपुर में भी दोनों के बीच के संबंधों की पड़ताल की जा रही है। उम्मीद है कि बहुत जल्दी पुलिस इस मामले का पर्दाफाश कर देगी।
विज्ञापन

परिजनों के मोबाइल की कॉल डिटेल से यह तो पता चला गया है कि आरोपी युवक इस परिवार के लिए अपरिचित नहीं था। परिवार के एक सदस्य के वायरल हो रहे वीडियो से भी इसका पता लगा है कि परिवार के लोग आरोपी युवक को जानते थे। पुलिस को हत्या की असल वजह तक पहुंचने में थोड़ा ही वक्त लगेगा। उम्मीद है कि बहुत जल्दी इसका खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विनोद कुमार मिश्रा, एसपी कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed