फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Teacher determines the future of the country: DM

शिक्षक दिवस की खबरें

Sun, 05 Sep 2021 11:14 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Teacher determines the future of the country: DM
देश के भविष्य की परिभाषा तय करता है शिक्षक : डीएम
विज्ञापन

उदित नारायण इंटर कॉलेज के सभागार में 75 शिक्षकों को किया गया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के मौके पर रविवार को जिले के सभी स्कूल और कॉलेजों में विविध कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षक दिवस मनाया गया। इस मौके पर उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। इसके अलावा डीएम की मौजूदगी में कलेक्ट्रेट सभागार में पांच और उदित नारायण इंटर कॉलेज के सभागार में जिले के 75 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
डीएम एस. राजलिंगम ने कहा कि शिक्षक केवल समाज का दर्पण ही नहीं, बल्कि देश के भविष्य की परिभाषा तय करता है। इसलिए शिक्षकों को चाहिए कि विद्यालय में गुरु और शिष्य की परंपरा को कायम रखते हुए विद्यार्थियों को अपने ज्ञान से अभिसिंचित कर स्वस्थ, समृद्ध और शक्तिशाली राष्ट्र निर्माण में अपना सकारात्मक सहयोग दें। इसके बाद उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले जिले के सुनील सिंह, नागेश्वर दूबे, अखिलेश तिवारी, नीरज कुमार बंका और अनिल कुमार मिश्र को सम्मानित किया। इस दौरान एडीएम विंध्यवासिनी राय, सीएमओ सुरेश पटारिया, बीएसए विमलेश कुमार, जिला सूचना अधिकारी कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं, उदित नारायण इंटर कॉलेज के सभागार में माध्यमिक शिक्षा विभाग की तरफ से शिक्षक सम्मान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें संस्कृत, मदरसा, वित्त विहीन, वित्तपोषित और राजकीय विद्यालयों के 75 शिक्षक व प्रधानाचार्यों को बेहतर कार्य के लिए स्मृति चिह्न, प्रमाण पत्र और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने कहा कि शिक्षक समाज की आधारशिला होते हैं। उनके मजबूत कंधे पर स्वस्थ और भव्य समाज की स्थापना होती है। डीआईओएस डॉ. मनमोहन शर्मा ने कहा कि शिक्षक विद्यालय का केवल कर्मचारी नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माता होता है। इसके बाद सुभाष प्रसाद, राजेश कुमार, आशुतोष शुक्ला, सुरेश प्रताप सिंह, अश्विन पांडेय, विनोद मिश्र, प्रमोद ओझा, रविंद्र नारायण पांडेय, राजनारायण उपाध्याय, पंकज श्रीवास्तव, गोविंद मिश्र, शैलैश कुमार सिंह आदि को सम्मानित किया गया। अंत में प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया। इस दौरान प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र मणि त्रिपाठी, प्रधानाचार्य एवं मुख्यायुक्त अश्विन पांडेय, सुरेश सिंह आदि मौजूद रहे। इसी तरह बीवीडी इंटर नेशनल स्कूल, केंद्रीय स्कूल पडरौना, सेंट जेवियर्स, स्टेफन एकेडमी, वीणा वादिनी कन्या इंटर कॉलेज, मिडॉस जूनियर हाईस्कूल छावनी, भारतीय इंटर कॉलेज, हनुमान इंटर कॉलेज, स्योबाई कमला देवी कन्या इंटर कॉलेज, न्यू सनराइज एकेडमी, जुबली बाल बिहारी आदि स्कूलों में शिक्षक दिवस मनाया गया।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में भी मनाया गया शिक्षक दिवस
तुर्कपट्टी प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में शिक्षक दिवस मनाया गया। जनपदीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय रुदवालिया में प्रधानाध्यापक सफाउद्दीन अंसारी, सुनील त्रिपाठी ने डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पार्चन कर नमन किया। सुनील त्रिपाठी ने कहा कि एक शिक्षक देश व समाज के लिए कई कालखंड की परिभाषा तय करता है। चिल्ड्रेन पब्लिक इंटर कालेज छहूं में आयोजित कार्यक्रम में धर्मेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि गुरु से बड़ा व्यक्तित्व बनने वाले शिष्य स्वयं एक गुरु के लिए गुरुदक्षिणा है। इसी तरह नवनिकेतन ज्ञान स्थली तुर्कपट्टी, राधे कृष्ण पब्लिक स्कूल तुर्कपट्टी, सावित्री देवी पब्लिक स्कूल गुरवालिया, ओंकार हरिजन विद्यालय डिग्री, पूर्व माध्यमिक विद्यालय महुअवा कारखाना, प्राथमिक विद्यालय लवकुश, पुरंदरपुर, पोखरा टोला, गौराखोर आदि विद्यालयों में शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। फाजिलनगर प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा के सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षक दिवस सादगी के साथ मनाया गया। स्कूल के विद्यार्थियों ने शिक्षकों को उपहार देकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक सीओ जोस, जूही दूबे, भावना, हाजरा खातून, अजय उपाध्याय मौजूद रहे। लक्ष्मीगंज प्रतिनिधि के अनुसार राजेंद्र इसरावती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षक दिवस के मौके पर स्कूल के शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार रविवार को लिटिल स्टार पब्लिक स्कूल सोहनी, सत्यम इंटर कॉलेज कॉलेज कारीतीन, पंचायत इंटर कॉलेज बोदरवार, गौतम इंटर कॉलेज, स्वामी विवेकानंद सरस्वती शिशु मंदिर, ज्ञान ज्योति कन्या इंटर कालेज बोदरवार, सियाराम दास इंटर कालेज गम्भीरपुर, भगवंत पांडेय डिग्री कालेज बोदरवार आदि विद्यालयों में शिक्षक दिवस मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्र निर्माण में शिक्षक की भूमिका महत्वपूर्ण
तमकुहीरोड। शिक्षक का सम्मान राष्ट्र के समान जैसा है। क्योंकि राष्ट्र के निर्माण में शिक्षक की सर्वाधिक महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ये बातें देवरिया सांसद डॉ. रामापति राम त्रिपाठी ने कहीं। वह रविवार को किसान पीजी कॉलेज सेवरही में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम को विजय राय, अजय तिवारी, प्रदीप जायसवाल, वशिष्ठ राय, प्रहलाद केशरी, सुनील कुमार मिश्र आदि ने संबोधित किया। संवाद
‘शिक्षक भरता है ज्ञान का सागर’
कसया। बुद्ध पीजी कॉलेज भंते सभागार में शिक्षक दिवस पर रविवार को सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में शामिल सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा शिक्षक वर्ग को सम्मानित करने का कार्यक्रम मुख्यमंत्री ने आरंभ कराया है। कार्यक्रम को प्रोफेसर हिमांशु पांडेय, प्राचार्य डॉ. अमृतांशु शुक्ला आदि संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. ओंकारनाथ मिश्र और संचालन डॉ. सीमा त्रिपाठी ने किया। इसी तरह बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर में शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें दुर्गेश मणि त्रिपाठी, डॉ. कौस्तुभ नारायण मिश्र, डॉ. राजेंद्र प्रताप मिश्र, डॉ. ममता मणि त्रिपाठी, डॉ. अमृतांशु शुक्ल, डॉ. गौरव तिवारी, डॉ. सत्यप्रकाश, डॉ. पारसनाथ, डॉ. अजीत तिवारी, डॉ. अजय कुमार मिश्र, डॉ. रवि प्रताप पांडेय आदि शिक्षक को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी भी मौजूद थे। संवाद

सचल पुस्तकालय को किया रवाना
कसया। सचल पुस्तकालयों के शुभारंभ से गांवों की संस्कृति समृद्ध होगी। यह मिल का पत्थर साबित होगा। गांव के लोग अपने बारे में सहज व सरल ढंग से जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। ये बातें विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहीं। वह पूर्व माध्यमिक विद्यालय मैनपुर कोट में सचल पुस्तकालय योजना के शुरूआत पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर ओमप्रकाश जायसवाल, एडीओ पंचायत देवेंद्र प्रसाद, प्रधान प्रतिनिधि अरविंद कुशवाहा, प्रधान रामाशंकर कुशवाहा, रामनगीना प्रसाद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed