फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Teacher arrested for working on fake certificate

फर्जी प्रमाणपत्र पर नौकरी करने वाला शिक्षक गिरफ्तार

Wed, 02 Feb 2022 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Teacher arrested for working on fake certificate
फर्जी प्रमाणपत्र पर नौकरी करने वाला शिक्षक गिरफ्तार
विज्ञापन

धोकरहां गांव के पश्चिमी कतरा टोला स्थित प्राथमिक विद्यालय में थी तैनाती
बरवापट्टी(कुशीनगर)। थानाक्षेत्र के धोकरहां गांव के पश्चिमी कतरा टोला स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात एक शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज है।
बरवापट्टी थाने के एसओ सुरेशचंद्र राव ने बताया कि वर्ष 2021 में मुख्यमंत्री की तरफ से शिक्षकों के अंकपत्र का सत्यापन कराया गया था। उस समय धोकरहां गांव के टोला पश्चिमी कतरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत एक शिक्षक के अंकपत्र का भी सत्यापन हुआ था। अंकपत्र फर्जी पाए जाने पर अजय कुमार पांडेय नाम के शिक्षक के खिलाफ बीएसए ने बरवापट्टी थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

बुधवार सुबह उस शिक्षक ने थाने में पहुंचकर मुकदमे के सिलसिले में जानकारी लेने की कोशिश की तो उसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। उसने अपना नाम संजय कुमार गिरी निवासी ग्राम खैरा निस्फी थाना नगरी जनपद बलिया बताया। उसने स्वीकार किया कि वह अजय कुमार पांडेय के नाम पर उस विद्यालय में वर्ष 2009 से कार्यरत था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed