फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Teacher accused of turning the heads of students

शिक्षक पर छात्रों का सिर मुड़वाने का आरोप

Sat, 12 Mar 2022 11:11 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:11 PM IST
विज्ञापन
Teacher accused of turning the heads of students
शिक्षक पर छात्रों का सिर मुड़वाने का आरोप
विज्ञापन

छितौनी(कुशीनगर)। हनुमानगंज थानाक्षेत्र के छितौनी इंटर कॉलेज के कुछ छात्रों का सिर का बाल मुड़वाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद छात्रों के परिजन विद्यालय पहुंचकर हंगामा करने लगे। शाम को इस मामले में दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

बताया जा रहा है कि छितौनी इंटर कॉलेज में प्री बोर्ड परीक्षा चल रही है। शनिवार दोपहर बाद विद्यालय के करीब छह की संख्या में बाल मुड़वाए छात्रों का वीडियो सोशल मीडिया पर चलने लगा। इन छात्रों ने विद्यालय के ही एक शिक्षक पर जबरिया बाल मुड़ाने का आरोप लगाया। दूसरी ओर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील कुमार का कहना है कि शनिवार को विद्यालय में शारीरिक शिक्षा की परीक्षा थी। उस दौरान छात्रों का बाल, नाखून, ड्रेस आदि की जांच की जा रही थी। उस समय अध्यापक ने एक छात्र को ह़दायत देते हुए उसके बाल कैंची से थोड़े काट दिए। इसके बाद छात्र और उसके साथी अध्यापक से उलझ गए। उसके बाद घर जाकर खुद ही बाल मुड़वाकर अध्यापक पर आरोप मढ़ रहे हैं। छात्रों का आरोप बेबुनियाद है।
विज्ञापन

इस संबंध में हनुमानगंज थाने के एसओ संतोष कुमार का कहना है कि शाम को दोनों तरफ से तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed