{"_id":"69bf06ce8ff434a4f0020524","slug":"tarwa-wins-opening-match-defeating-hardoi-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-156780-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: हरदोई को हराकर तरवा ने जीता उद्घाटन मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: हरदोई को हराकर तरवा ने जीता उद्घाटन मैच
Sun, 22 Mar 2026 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 22 Mar 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। जिला स्टेडियम में शनिवार को ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर वर्ग पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहले दिन कुल पांच मैच खेले गए। हरदोई को हराकर तरवा की टीम ने उद्घाटन मैच जीत लिया। डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी, जिला कृषि अधिकारी डॉ. मेनका व भूमि संरक्षण अधिकारी सुदीप वर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। इसके बाद पहला मैच हरदोई बनाम तरवा के बीच खेला गया। तरवा की टीम 2-0 विजेता घोषित की गई। दूसरा मैच स्टेडियम प्रयागराज बनाम अडगांव के बीच हुआ। अडगांव की टीम 3-0 से विजेता रही। तीसरा मैच स्टेडियम प्रयागराज बनाम एकेडमी प्रयागराज के बीच हुआ। स्टेडियम एकेडमी 5-0 विजेता घोषित की गई। चौथा मैच एकेडमी प्रयागराज बनाम अडगांव के बीच हुआ। कड़े संघर्ष में अडगांव की टीम 2-1 से विजेता रही। इसी तरह हरदोई बनाम कन्नौज के बीच हुए मुकाबले में कन्नौज 1-0 विजेता रही। मैच में परवेज अख्तर, बृजेश यादव, बिट्टू पासवान, अनुराग यादव, अमित कुमार, शशीकांत चैहान, मंगेशचन्द, मेराज अहमद, वात्सल्य ने निर्णायक की भूमिका निभाई। अंत में क्रीड़ाधिकारी रवि कुमार निषाद ने अतिथियों के प्रति आभार जताया।
इस दौरान हॉकी संघ के जिला सचिव पीयूष पांडेय, राजेंद्र सिंह राजू, सूरज कुमार, धीरेंद्र प्रताप सिंह, पंकज, पंकज, दुर्गावती, ममता भारती आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
इस दौरान हॉकी संघ के जिला सचिव पीयूष पांडेय, राजेंद्र सिंह राजू, सूरज कुमार, धीरेंद्र प्रताप सिंह, पंकज, पंकज, दुर्गावती, ममता भारती आदि मौजूद रहीं।