{"_id":"6043b9d98ebc3ec4487ad8e8","slug":"tamkuhiraj-bar-association-latest-news-kushinagar-news-gkp387359084","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज हित में कानून में परिवर्तन जरूरी: शिवप्रताप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज हित में कानून में परिवर्तन जरूरी: शिवप्रताप
विज्ञापन

- तहसील बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। समाज हित में कानून में परिवर्तन जरूरी होता है। गैर जरूरी कानूनों को हटाकर न्यायालयों पर पड़ रहे बोझ को कम करना चाहिए। भाजपा सरकार ऐसे सभी बिंदुओं पर विचार कर आवश्यक कदम उठा रही है।
यह बातें राज्यसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक शिव प्रताप शुक्ला ने कहीं। वह तमकुहीराज तहसील परिसर में आयोजित बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा की अधिवक्ताओं व वादकारियों के हितों की जिम्मेदारी बार एसोसिएशन की है। इसलिए संघ के पदाधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन ईमानदारी से करना होगा। पूर्व विधायक नंदकिशोर मिश्र ने कहा कि सुगम न्याय दिलाने की जिम्मेदारी बार एवं बेंच दोनों की होनी चाहिए। आपसी सामंजस्य से ही वादकारियों को न्याय मिल सकता है। इसके बाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव समेत अन्य नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण की अध्यक्षता एसडीएम एआर फारूखी और संचालन अरविंद पाठक ने किया। इस दौरान नायब तहसीलदार विकास सिंह, संतोष गुप्ता, संजय गुप्ता, उमेश वर्मा, अमरनाथ सिंह, सूर्यनाथ सिंह, संजय श्रीवास्तव, प्रदीप राव, आरएन पांडेय, विकास राव, मुकेश गौतम, योगेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।