फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   tamkuhi road team in semi final of cricket

तुर्कपट्टी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची तमकुहीरोड की टीम

Sun, 31 Oct 2021 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
tamkuhi road team in semi final of cricket
तुर्कपट्टी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची तमकुहीरोड की टीम
विज्ञापन

गुरवलिया बाजार। रविवार को ग्राम पंचायत सेमरा हर्दोपट्टी में आयोजित दिवाली कप क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवें दिन पहला क्वार्टर फाइनल मैच हुआ। इसमें तमकुहीरोड की टीम ने तुर्कपट्टी को 162 रनों से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बना लिया।

टॉस जीतकर तुर्कपट्टी की टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी तमकुहीरोड की टीम ने निर्धारित ओवरों में 208 रनों का स्कोर खड़ा किया। बल्लेबाज सुनील ने चार चौके व चार छक्कों की मदद से सर्वाधिक 51 रनों का योगदान दिया। जवाब में उतरी तुर्कपट्टी की टीम महज 46 रनों पर आउट हो गई। तमकुहीरोड के गेंदबाज बबलू चार विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच बने। अरविंद सिंह व वरुण सिंह ने अंपायरिंग व राजन सिंह ने कमेंट्री की।
विज्ञापन

इस दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, आदित्य सिंह, सिन्नू सिंह, अनुज सिंह, प्रिंस सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed