{"_id":"6241f71bc17605005b468734","slug":"tamkuhi-cricket-club-won-debue-match-kushinagar-news-gkp431409830","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमकुही क्रिकेट क्लब की टीम ने छह विकेट से जीता उद्घाटन मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमकुही क्रिकेट क्लब की टीम ने छह विकेट से जीता उद्घाटन मैच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमकुही क्रिकेट क्लब की टीम ने छह विकेट से जीता उद्घाटन मैच
कुशीनगर। जिले के होनहार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित अमर उजाला एवं ऐश्प्रा एंड ज्वेल्स टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच सोमवार को केडीसीए रवींद्रनगर और तमकुही क्रिकेट क्लब के बीच हुआ। बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर के मैदान में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच हुआ। उद्घाटन मैच तमकुही क्रिकेट क्लब की टीम ने छह विकेट से जीत लिया। विजेता टीम और मैन ऑफ द मैच को अमर उजाला की तरफ से स्मृति चिह्न और चेक प्रदान किया गया। उद्घाटन मैच का मुख्य आकर्षण सचिन तेंदुलकर के विशेष प्रशंसक सुधीर चौधरी रहे।
सांसद विजय कुमार दुबे प्रतिनिधि के रूप में आए उनके पुत्र एवं खड्डा के ब्लॉक प्रमुख शशांक दुबे तथा भारतीय क्रिकेट टीम व सचिन तेंदुलकर के विशेष प्रशंसक सुधीर चौधरी ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरुआत कराई। दोनों ने क्रमश: बल्लेबाजी और गेंदबाजी भी की। इस मैच में सुधीर चौधरी दर्शकों के लिए आकर्षण केे केंद्र रहे। उन्होंने खेल के मैदान पर खिलाड़ियों एवं दर्शकों के बीच तिरंगा लहराकर व शंख बजाकर उत्साहवर्द्धन किया।
केडीसीए रवींद्रनगर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवर में टीम ने सभी विकेट खोकर 161 रन बनाए। सोमिल ने 17 गेंदों में छह छक्के और एक चौके की मदद से सर्वाधिक 43 रन बनाए। सोहराब ने 11 गेंदों में चार छक्के व एक चौके की मदद से 29 रन और टीम के कप्तान इमरान ने 30 गेंदों में एक छक्का और दो चौके की मदद से 21 रनों का योगदान दिया। तमकुही क्रिकेट क्लब की तरफ से सुनील व अफिस ने तीन-तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
जवाब में उतरी तमकुही क्रिकेट क्लब ने उम्दा खेल का प्रदर्शन करते हुए 18 ओवर में ही चार विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाकर उद्घाटन मैच जीत लिया। इस मैच में सुनील ने 31 गेंद पर 52 रन, प्रदीप ने 15 गेंदों में 27 रन और कांता ने 17 गेंदों में 24 रन बनाए, जबकि केडीसीए की तरफ से सोमिल ने 45 रन देकर दो विकेट व सोहराब ने 29 रन देकर एक विकेट लिया। अभिषेक ने 31 रन देकर एक विकेट व मुमताज ने 26 रन देकर एक विकेट लिया। इस मैच में सर्वाधिक रन बनाने और तीन विकेट लेने वाले सुनील को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। उन्हें अमर उजाला की तरफ से एक हजार रुपये का चेक और विजेता टीम को स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। मैच में कमेंट्री रविशंकर मिश्र और आफताब आलम ने की, जबकि स्कोरिंग फैज और साहिल अंसारी ने की। मैच के अंपायर विशाल और नीरज रहे।
मैच के अंत में सीपी हॉस्पिटल कुबेरस्थान के संचालक डॉ. पीके प्रजापति, रणजी क्रिकेट खिलाड़ी सहीम हसन, अंशु मणि त्रिपाठी की मौजूदगी में विजेता टीम को पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर बुद्ध पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. अमृतांशु शुक्ला, सांसद के मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय, रेडियो प्रज्ञा के एमडी परशुराम श्रीवास्तव, आरके भट्ट, तेज नारायण श्रीवास्तव, आशुतोष पांडेय, सुकरौली के राजेश, विकास तिवारी, जितेंद्र सिंह, सूरज वर्मा, भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिनेश गुप्ता, राकेश जायसवाल, भाजपा जिला कार्यसमिति के सदस्य सचिन पाठक, कुशीनगर क्रिकेट एसोसिएशन के संस्थापक अजहर सहित साहिल, आफताब आलम, अभिनव पांडेय, अरविंद सिंह आदि मौजूद थे।
आज केसीए और सीपी हॉस्पिटल क्रिकेट क्लब के बीच होगा मैच
मंगलवार को इसी खेल के मैदान पर कुशीनगर क्रिकेट क्लब (केसीए) और सीपी हॉस्पिटल क्रिकेट क्लब कुबेरस्थान के बीच क्रिकेट मैच सुबह आठ बजे से शुरू होगा। इसके बाद सोमवार और मंगलवार के मैच में विजेता रही टीमें बुधवार के मैच खेलेंगी। इस प्रतियोगिता की विजेता टीम गोरखपुर में आयोजित मंडल स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। वहां फाइनल मैच जीतने वाली टीम को अमर उजाला की तरफ से 51 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
मैच के आयोजन में इनका रहा सहयोग
आयशर ट्रैक्टर पडरौना के प्रोपराइटर दीपनारायण अग्रवाल, सांसद विजय कुमार दुबे, सीपी हॉस्पिटल कुबेरस्थान के संचालक डॉ. पीके प्रजापति, नवजीवन हॉस्पिटल पडरौना के संचालक डॉ. संदीप अरुण श्रीवास्तव, कलावती देवी हॉस्पिटल पडरौना के संचालक डॉ. केपी गोंड, शैल हॉस्पिटल पडरौना के संचालक डॉ. राजीव कुमार मिश्र, वात्सल्य हॉस्पिटल पडरौना के संचालक डॉ. देवशरण सिंह, न्यू लाइफ मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर के संचालक डॉ. अनस, बिग टाउन के प्रोपराइटर मोहम्मद रईस, वीबीडी इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक मृत्युंजय मिश्र, कोदई शुल्क निदान केंद्र के संचालक डॉ. अजय शुक्ला, नवल एकेडमी सपहां के संचालक डॉ. आरएन पांडेय, किलकारी हॉस्पिटल पडरौना के संचालक डॉ. कमलेश वर्मा, रेडियो प्रज्ञा और कुशीनगर क्रिकेट एकेडमी के संस्थापक अजहर अपना योगदान दे रहे हैं।