फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   talk to indin for the flight

कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से दीपावली तक शुरू हो सकती है घरेलू उड़ान, इंडिगो, स्पाइस जेट व एयर इंडिया से हुई बातचीत

Tue, 27 Oct 2020 05:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 27 Oct 2020 05:46 PM IST
विज्ञापन
talk to indin for the flight
kushinagar airport - फोटो : अमर उजाला।
अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर से दीपावली के आसपास पहली घरेलू उड़ान शुरू होनी है। इसके लिए इंडिगो, स्पाइस जेट व एयर इंडिया से बातचीत हो रही है। इस एयरपोर्ट को लाइसेंस देने के लिए अगले सप्ताह डीजीसीए की टीम भी आ रही है। इसके चलते एयरपोर्ट पर सरगर्मी बढ़ गई है।
विज्ञापन


कुशीनगर एयरपोर्ट से नवंबर में अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू होनी थी, लेकिन कोरोना संकट के चलते पहले घरेलू उड़ान शुरू होगी। उड़ान के लिए डीजीसीए की तरफ से लाइसेंस नहीं मिल पाया है। क्योंकि डीजीसीए (नागर विमानन महानिदेशालय) की तरफ से निरीक्षण होना बाकी है।
विज्ञापन


एयरपोर्ट अथॉरिटी के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को एयरपोर्ट पर डीजीसीए की टीम आएगी। निरीक्षण से पहले सब कुछ ठीक कराया जा रहा है, ताकि लाइसेंस जल्द मिल जाए। प्रशासन की कोशिश है कि दीपावली के आसपास यहां से उड़ान शुरू की जाए। इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी के अफसर इंडिगो, स्पाइसजेट व एयर इंडिया से बातचीत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरपोर्ट अथॉरिटी के डीजीएम (सिविल इंजीनियरिंग) नारायण प्रसाद कोरी ने बताया कि उड़ान शुरू कराने के लिए अधूरे कामों को पूरा कराया जा रहा है। गोरखपुर सिविल एयरपोर्ट की तरह इंडिगो, स्पाइसजेट व एयर इंडिया के विमानों की उड़ान शुरू कराने के लिए उच्च स्तर पर वार्ता चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed