फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Talk about rules at post office counter, work gets done easily through agents

Kushinagar News: डाकघर काउंटर पर नियमों की बात, एजेंटों के जरिए आसानी से हो जाता है काम

Fri, 27 Oct 2023 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 27 Oct 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Talk about rules at post office counter, work gets done easily through agents
- पडरौना डाक घर का बुरा हाल, इंतजार के बाद बिना कैश लिए वापस लौटे लोग
विज्ञापन

- दोपहर बाद कैश आने पर मिलता है लोगों को, कैंपस में एजेंटों का रहता है कब्जा
संवाद न्यूज एजेंसी

पडरौना। प्रधान डाक घर का बुरा हाल है। काउंटर पर नियमों की बात कर ग्राहकों को परेशान किया जा रहा है। यही काम वहां सक्रिय एजेंटों के माध्यम से आसानी से हो जा रहा है। ग्राहकों को रुपये की जमा-निकासी में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को 50 से अधिक लोगों को घंटों इंतजार के बाद बिना रुपये लिए लौटना पड़ा।
प्रधान डाक घर में एजेंटों की सक्रियता अधिक है। इसके अलावा आधार कार्ड बनवाने पहुंच रहे लोगों को दलालों की मदद लेनी पड़ रही है। 50 रुपये की जगह आधार कार्ड बनवाने के लिए 200 से 300 रुपये की वसूली की जा रही है। दोपहर में काउंटर नंबर चार पर ग्राहकों की भीड़ रुपये निकालने के लिए लगी थी। कुछ लोग रुपये जमा करने के लिए काउंटर पर मौजूद थे।
विज्ञापन

ग्राहकों को बैठने के लिए लगी कुर्सी पर एजेंटों का कब्जा था। काउंटर पर मौजूद कर्मचारी ग्राहकों को नियम और फाॅर्म में गलतियां बताकर लौटा दे रहे थे। वहीं एजेंटों के माध्यम से जाने वाले ग्राहकों का काम काउंटर पर आसानी से हो जा रहा था। दोपहर तक कैश की कमी प्रधान डाक घर में थी। इसकी वजह से 50 से अधिक लोगों को लौटना पड़ा। त्योहारी सीजन होने के कारण लोगों को रुपये की जरूरत थी। डाक घर में आधार कार्ड में सुधार और नए बनाए जाने के लिए दलालों के माध्यम से 200 से 300 रुपये की वसूली की जा रही थी, जबकि 50 रुपये ही आधार बनाए जाने के लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खड्डा से आई नजबुन ने बताया कि बच्चे की जन्मतिथि में गड़बड़ी थी। ठीक कराने में 200 रुपये लगा है। डाक घर के पास कई युवक खड़े थे। काउंटर से लौटाने के बाद लोगों से संपर्क कर आधार कार्ड में हुई गड़बड़ी में सुधार और बनवाने के लिए एजेंट रेट तय करते नजर आए। डाक अधीक्षक कार्यालय में मौजूद नहीं थे। उनकी कुर्सी के पास बैठे दो युवक आने-जाने वाले लोगों से काम पूछ रहे थे। ग्राहकों ने बताया कि दो बजे के बाद डाक घर में रुपये दिया जाता है।
00000
-रुपये निकालने आया हूं। काउंटर पर भीड़ अधिक है और कैश भी खत्म है। इसकी वजह से वापस लौटना पड़ रहा है। डाक घर की सुविधाएं तो अच्छी हैं, लेकिन कर्मचारियों की मनमानी के कारण ग्राहकों को परेशान होना पड़ रहा है।
सुजीत पटेल, मटिहनिया बुजुर्ग
00000
-रुपये निकालने के लिए आया था, लेकिन अभी कैश नहीं है। 2 बजे तक कैश आने की बात काउंटर पर बताई गई है। इस लिए जा रहा हूं, कल आऊंगा। क्योंकि कैश आने की कोई गारंटी नहीं है। डाक घर में अक्सर कैश की किल्लत रहती है।

-अजहर अली, नगरपालिका कर्मी
0000
वर्जन
- कई दिन छुट्टी होने के कारण कैश की दिक्कत हुई होगी। क्योंकि एसबीआई से डाक घर पर कैश डिमांड के अनुसार आता है। अगर ऐसी शिकायत है तो सुधार करा ली जाएगी। आधार कार्ड पर अधिक की वसूली की शिकायत पर कार्रवाई होगी। ग्राहकों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो, इसका हमेशा ख्याल रखा जाता है। बिचौलियों से ग्राहक खुद बचें, कर्मचारियों से सीधे अपनी समस्या बताए।
रवि कुमार, डाक अधीक्षक, देवरिया मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed