फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Take strict action against those who shortchange: ADM

घटतौली करने वालों के खिलाफ करें कड़ी कार्रवाई : एडीएम

Sat, 14 Oct 2023 01:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Take strict action against those who shortchange: ADM
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को खाद्य तथा रसद विभाग की जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक हुई। इसमें एडीएम ने घटतौली करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी दिलीप कुमार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली की पारदर्शित एवं राशन वितरण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों से वितरण होने वाले अनुपूरक पोषाहार एवं परिषदीय विद्यालयों में वितरित मध्याहन पोषाहार योजना की जानकारी दी। एडीएम वैभव मिश्र ने कहा कि सिंगल स्टेज डिलीवरी व्यवस्था के तहत जनपद की दुकानों तक राशन सामग्री पहुंचाने की व्यवस्था करने के लिए ठेकेदार को पर्याप्त मात्रा में छोटे वाहन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राशनकार्डों में शत-प्रतिशत आधार सीडिंग कराएं। वितरण व्यवस्था पर प्रभावी नियंत्रण बनाएं। खाद्यान्न वितरण न करने या घटतौली करने वाले कोटेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। इस दौरान पडरौना चेयरमैन विनय जायसवाल, डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी, बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्या, डीपीओ शैलेंद्र कुमार राय, डिप्टी सीएमओ डाॅ. संजय गुप्ता, जिला खाद्य विपणन अधिकारी प्रमोद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed