फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   'Take caution in view of the increasing infection of Corona'

‘कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बरतें सतर्कता’

Fri, 07 Jan 2022 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
'Take caution in view of the increasing infection of Corona'
जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में समीक्षा बैठक करते जिलाधिकारी एस. राजलिंगम। - फोटो : KUSHINAGAR
‘कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बरतें सतर्कता’
विज्ञापन

जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में बने एकीकृत कोविड कमांड कंट्रोल रूम में हुई समीक्षा बैठक
पडरौना। जिला मुख्यालय स्थित जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में बने एकीकृत कोविड कमांड कंट्रोल रूम में बृहस्पतिवार को कोविड समीक्षा बैठक हुई। इसमें कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को नियंत्रित करने की रणनीति बनाई गई।
डीएम एस. राजलिंगम ने कहा कि जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बेहद कम है। यदि अभी से प्रत्येक बिंदु पर सतर्कता और निगरानी रखें तो संक्रमण को नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने टीकाकरण की नियमित निगरानी करने समेत अन्य बिंदुओं पर पैनी नजर रखने की सलाह दी। डीएम ने एएसपी रितेश कुमार सिंह को कोविड पॉजिटिव मामलों में संबंधित थाने को भी सूचित करने, डीएसओ को कोटेदारों के साथ बैठक कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से टीकाकरण कराने के लिए लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान डीपीआरओ अभय यादव, सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया, सीएमएस डॉ. एसके वर्मा, डीपीओ शैलेंद्र राय, डीएसओ दिलीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विलंब से आने वाले कर्मी को लगाई फटकार
रामकोला(कुशीनगर)। कप्तानगंज के एसडीएम ने बृहस्पतिवार को क्षेत्र के कई टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्र पर विलंब से पहुंचे स्वास्थ्यकर्मियों को फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम कल्पना जायसवाल ने कहा कि रामकोला क्षेत्र में सीएससी सहित 56 स्थानों पर कोरोनारोधी टीका लगाया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान पडरी केंद्र पर टीकाकरण में लगे स्वास्थ्य कर्मी विलंब से पहुंचे तो एसडीएम ने नाराजगी जताते हुए निर्धारित समय पर केंद्र पहुंचने की नसीहत दी। इस दौरान चिकित्सा प्रभारी डॉ. एपी गुप्ता, आलोक मिश्रा, लेखपाल योगेंद्र गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, मनोरमा राय, उर्मिला राय, पूनम, रंजना, आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed