फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Many corona positive got in Kushinagar

Corona in Kushinagar: कुशीनगर में तहसीलदार सदर समेत कोरोना के मिले 69 नए कोरोना मरीज

Fri, 31 Jul 2020 11:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 31 Jul 2020 11:07 AM IST
विज्ञापन
Many corona positive got in Kushinagar
corona - फोटो : पीटीआई

कुशीनगर जिले में कोरोना के 69 नए संक्रमित मरीज मिले। इनमें तहसीलदार सदर समेत पुलिस और ब्लॉक कर्मी भी शामिल हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 692 हो गई है।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि आरटीपीसीआर, ट्रूनॉट और एंटीजन किट से हुई 715 जांचों की बृहस्पतिवार की शाम तक रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 646 निगेटिव तथा 69 पॉजिटिव केस हैं। इन्हें लेकर संक्रमित मरीजों की कुल संख्या अब 692 हो गई है। एक्टिव पॉजिटिव केस की संख्या अब 279 हो गई है।
विज्ञापन


सीएमओ ने बताया कि 103 संदिग्ध व्यक्तियों का सैंपल कोरोना जांच के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजा गया। बृहस्पतिवार को तीन मरीज इलाज के बाद स्वस्थ होकर घर चले गए। इस तरह अब तक कुल 359 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 10 संक्रमित मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई है। 141 कंटेनमेंट एरिया हैं, जहां संक्रमित मरीज मिलने की वजह से प्रशासन की ओर से सील किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कसया प्रतिनिधि के अनुसार, स्टेटिक टीम की तरफ से बृहस्पतिवार को सबया में 41 लोगों की कोराना जांच हुई, जिसमें नौ लोग कोरोना पाजिटिव मिले। सीएचसी में 30 सैंपल की जांच में चार संक्रमित मिले। सीएचसी प्रभारी डॉ. मुकेश यादव ने बताया कि संक्रमित मरीजों को लक्ष्मीपुर के एलवन अस्पताल भेजा गया है।

खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार, कस्बे की रेलवे कॉलोनी में एक, रूद्रपुर में एक और सोहरौना में एक ही परिवार में दो बच्चों की कोरोना जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। इसी तरह कंटेनमेंट एरिया भी बढ़ी है। संक्रमित मरीजों के गांव-मोहल्लों में सैनिटाइजेशन कराया गया।

कोटवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, नेबुआ नौरंगिया विकास खंड के कोटवा कला में एक महिला समेत दो कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनके गांव को सील कर दिया गया है। संक्रमित व्यक्ति रिपोर्ट आने से पहले ही मुंबई कमाने चला गया है, जबकि महिला आइसोलेट है।

मेंहदीगंज प्रतिनिधि के अनुसार, सनेरामल छपरा के पूर्वी टोला में बुधवार रात आई रिपोर्ट में छ: और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। रामकोला सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. शेष कुमार विश्वकर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यहां दो चरणों में एंटीजन टेस्ट किया, जिसमें दूसरे चक्र में छह लोग संक्रमित मिले हैं।

रामकोला प्रतिनिधि के अनुसार, रामकोला सीएचसी पर हुई 48 लोगों की जांच में दो पॉजिटिव मिले। सीएचसी प्रभारी डॉक्टर शेष कुमार विश्वकर्मा के नेतृत्व में डीपीएम आलोक मिश्रा, सीनियर लैब टेक्नीशियन अजय कुशऊवाहा एवं लैब असिस्टेंट छेदी अंसारी ने एंटीजन टेस्ट किया।

दुदही प्रतिनिधि के अनुसार, विशुनपुरा थाना में 39 पुलिस कर्मियों का कोरोना टेस्ट हुआ। इसमें एक पैरोकार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसे लक्ष्मीपुर स्थित आश्रम पद्धति विद्यालय में बने अटैच एल वन अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार, कप्तानगंज थाने का एक 22 वर्षीय कांस्टेबल कोरोना संक्रमित मिला है। एसडीएम अरविंद कुमार की मौजूदगी में तहसीलदार अहमद फरीद खान और एसओ संजय कुमार मिश्रा ने थाने को सील करते हुए 48 घंटे तक हाटस्पाट घोषित कर दिया है। कांस्टेबल का कोरोना टेस्ट कस्बे के गंगा बक्स कनोडिया गांधी इंटर कॉलेज में बने स्टैटिक बूथ पर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed