फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Swimming pool will start from April 1, preparations intensified

Kushinagar News: एक अप्रैल से शुरू होगा तरण ताल, तैयारी तेज

Sat, 30 Mar 2024 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 30 Mar 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Swimming pool will start from April 1, preparations intensified
पडरौना। जिला स्टेडियम में बना तरण ताल एक अप्रैल से चालू हो जाएगा। खेल विभाग की तरफ से इसकी तैयारी तेज कर दी गई है। तरण ताल में पांच शिफ्टों में तीन सौ से अधिक खिलाड़ी नियमित अभ्यास कर सकेंगे।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय रविंद्रनगर स्थित स्टेडियम में बने तरण ताल का संचालन एक अप्रैल से शुरू हो जाएगा। सुबह छह से सात, सात से आठ, आठ से नौ और शाम को चार से पांच और पांच छह बजे तक कुल पांच शिफ्ट में संचालित होगा। एक शिफ्ट में सौ तैराक तरण ताल में अभ्यास कर सकेंगे। तरण ताल शुरू होने में महज तीन शेष बचे हैं। इसको लेकर खेल विभाग की तरफ से तैयारी शुरू कर दी गई है। रविवार को तरण ताल में पानी छोड़ा जाएगा। इसको लेकर तरण ताल की मरम्मत करा ली गई है। संचालन के दौरान अनहोनी से बचाव के लिए जीवन रक्षकों की तैनाती की कार्रवाई विभागीय स्तर से चल रही है। इस संबंध में क्रीडाधिकारी रवि निषाद ने बताया कि एक अप्रैल से तरण ताल का संचालन शुरू हो जाएगा। संचालन शुरू होने के बाद प्रतिदिन करीब पांच सौ तैराक प्रशिक्षण ले सकेंगे। जीवन रक्षक टीम के चयन की प्रक्रिया विभागीय स्तर पर चल रही है। अन्य तैयारियां भी अंतिम दौर में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed