{"_id":"68ec038d3b543447ac0eceb8","slug":"sweets-found-unfit-for-consumption-destroyed-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-147062-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जांच में खाने योग्य नहीं मिली मिठाई, नष्ट कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जांच में खाने योग्य नहीं मिली मिठाई, नष्ट कराई
Mon, 13 Oct 2025 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 13 Oct 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। दीपावली के त्योहार पर मिठाइयों की मांग बढ़ जाती है। इसको देखते हुए मिलावटखोर सक्रिय हो जाते हैं। इसको गंभीरता से लेते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम जिले में सक्रिय है। विभाग की टीम ने रविवार को हाटा के बाघनाथ के एक दुकान से छेना और कसया के एक दुकान से इलाईचीदाना और खिलौना मिठाई खाने योग्य नहीं पाया। इसको गंभीरता से लेते हुए टीम ने छेना की मिठाई को नष्ट करते हुए अन्य मिठायों के नमूने एकत्र कर सीज कर दिया।
सहायक आयुक्त खाद्य-द्वितीय प्रदीप कुमार राय ने बताया कि विभाग की टीम हाटा के बाघनाथ चौराहे पर कृष्णा स्वीट्स हाउस में बन रहे मिठाइयों की जांच की गई। जांच के दौरान 30 किलोग्राम छेना खाने योग्य नहीं मिले। इसको गंभीरता से लेते हुए उसे नष्ट करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि दुकानदार को हिदायत दी गई है। कसया प्रतिनिधि के अनुसार शहर के पुरानी फाजिलनगर रोड स्थित एक मिठाई के गोदाम में रविवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापा मारा।
इसमें टीम ने मिठाइयों के दो सैंपल लिए। वहीं कुल 576 किलोग्राम इलाईचीदाना और खिलौना मिठाई के 98.5 किलो मिठाई को सीज कर दिया।
जांच के दौरान खिलौना मिठाई में अधिक मात्रा में रंग मिलाया गया था। वहीं इलाईचीदाने में भी अधिक केमिकल का उपयोग किया था।