{"_id":"5fd4f0b18ebc3e3ec81e52fa","slug":"swami-prasad-maurya-inagurate-interlocking-kushinagar-news-gkp3765894127","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र के विकास के लिए होगा हरसंभव प्रयास: स्वामी प्रसाद मौर्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्र के विकास के लिए होगा हरसंभव प्रयास: स्वामी प्रसाद मौर्या
विज्ञापन
पडरौना के जगदीशपुरम कालोनी में इंटरलाकिंग सड़क का लोकार्पण करते कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद म?
- फोटो : KUSHINAGAR
क्षेत्र के विकास के लिए होगा हरसंभव प्रयास: स्वामी प्रसाद मौर्या
- श्रम मंत्री ने इंटरलॉकिंग समेत कई कार्यों का लोकार्पण किया
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। नगर जगदीशपुरम कॉलोनी में शनिवार को विधायक निधि से निर्मित इंटरलॉकिंग का लोकार्पण सदर विधायक एवं प्रदेश के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने किया। इस अवसर पर मंत्री ने प्रदेश सरकार की योजनाओं की चर्चा की।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही उनका लक्ष्य है। इसके लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इंटरलॉकिंग का निर्माण होने से कॉलोनी वालों को आवागमन में हो रही परेशानियों से निजात मिलेगी। मंत्री ने जगदीशपुरम के अलावा कसया रोड स्थित एक सड़क व कठकुइयां मोड़ स्थित मजार के पास नवनिर्मित इंटरलाकिंग सड़क का लोकार्पण किया। इस दौरान विंध्यवसिनी श्रीवास्तव, रितीक सिंह गौतम, मीडिया प्रभारी सूर्य प्रकाश उर्फ चिंटू शुक्ल, नीरज तिवारी, मनोज मौर्या, आलोक चौबे, बृजेश शर्मा, वीरेंद्र सिंह पटेल, राजन श्रीवास्तव, परशुराम मिश्रा, वशिष्ठ तिवारी, अवधेश सिंह, रमाशंकर तिवारी, वैजनाथ तिवारी, दिवाकर मणि, रमेश सिंह आदि मौजूद रहे।