फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Swami Prasad Maurya enrolled, including 30 by Form

स्वामी प्रसाद मौर्य सहित 30 ने किया पर्चा दाखिला

Mon, 13 Feb 2017 11:27 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 13 Feb 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
Swami Prasad Maurya enrolled, including 30 by Form
नामांकन पत्र दाखिल किया। - फोटो : अमर उजाला
 छठे चरण के विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को भाजपा की तरफ से सदर विधायक स्वामी प्रसाद मौर्य, कांग्रेस से नगरपालिका अध्यक्ष शिवकुमारी देवी, निर्दल से रामकोला नगर पंचायत के अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद गोंड सहित कुल 30 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दिन नंदकिशोर मिश्र सहित कुल 10 लोगों ने पर्चे लिए।            
विज्ञापन

सोमवार को पडरौना विधानसभा क्षेत्र से सदर विधायक स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा से नामांकन पत्र दाखिल किया। इनके अलावा नगरपालिका अध्यक्ष शिवकुमारी देवी ने कांग्रेस, कन्हैया शर्मा ने भारतीय युवा क्रांति पार्टी, पप्पू कुशवाहा ने भाकपा माले और राजेश सैनी ने निर्दल प्रत्याशी के तौर पर पर्चा दाखिला किया। यहां से केवल एक व्यक्ति ने पर्चा लिया।            
विज्ञापन

तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र से नंदकिशोर मिश्र निर्दल, नुरुल होदा निर्दल, विजय राय ने बसपा से पर्चा दाखिल किया। यहां से केवल एक व्यक्ति ने पर्चा लिया।            
विज्ञापन
विज्ञापन

खड्डा विधानसभा क्षेत्र से जटाशंकर त्रिपाठी ने भाजपा, विजय प्रताप कुशवाहा ने बसपा, किशोर कुमार यादव ने पीस पार्टी, धनंजय सिंह ने राष्ट्रीय लोक दल, आशीष और रजनीश ने निर्दल प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया। इस विधानसभा क्षेत्र से केवल एक व्यक्ति ने पर्चा लिया।            
हाटा विधानसभा क्षेत्र से पवन कुमार केडिया ने भाजपा, विरेंद्र सिंह सैंथवार ने बसपा और ममता सिंह ने सत्यक्रांति पार्टी से नामांकन पत्र दाखिल किया, जबकि दो व्यक्तियों ने पर्चे लिए।            
रामकोला विधानसभा क्षेत्र से टाउनएरिया चेयरमैन महेंद्र प्रसाद गोंड ने निर्दल और बुद्ध उपासक ने निषाद पार्टी से पर्चा दाखिला किया। यहां से तीन लोगों ने पर्चे लिए।            
कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र से राजेश प्रताप राव बंटी ने बसपा और जाकिर अली ने एनसीपी से नामांकन पत्र दाखिल किया। दो पर्चे यहां से लिए गए।            

सबसे अधिक पर्चे फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र से दाखिल हुए। यहां से पूर्व विधायक विश्वनाथ सिंह ने सपा, जगदीश सिंह ने बसपा, पवन कुमार कुशवाहा ने नेशनल लोकमत पार्टी, अजीमुल्लाह ने पीस पार्टी और विनोद ने भारतीय सर्वोदय पार्टी से प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया। इनके अलावा अर्चना पांडेय, बिरजा, राजकुमार और सुनील ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में दावेदारी की। पिछले चार दिनों में जहां 27 लोगों ने पर्चा दाखिला किया था, वहीं सोमवार को 30 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। अब तक नामांकन पत्र दाखिल करने वालों की संख्या 57 हो गई है।            
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed