{"_id":"5f26fe968ebc3e9ffb2ece00","slug":"swami-jitendranand-saraswati-invited-from-ayodhya-kushinagar-news-gkp3604356113","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर से जुड़े स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती को भी मिला राम मंदिर भूमि पूजन का आमंत्रण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर से जुड़े स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती को भी मिला राम मंदिर भूमि पूजन का आमंत्रण
विज्ञापन
पिछले वर्ष खडडा क्षेत्र में एक कार्यक्रम में पहुँचे थे स्वामी जितेन्द्रानंद सरस्वती।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर से जुड़े स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती को भी मिला राम मंदिर भूमि पूजन का आमंत्रण
खड्डा। भगवान श्री राम के मंदिर के भूमि पूजन के अवसर पर विशिष्ट अतिथियों में स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती को भी आमंत्रण मिला है। मूल रूप से खड्डा क्षेत्र के रामपुर गोनहा में जन्मे स्वामी जितेन्द्रानंद सरस्वती को मिले इस आमंत्रण से क्षेत्र के लोग आह्लादित हैं। इससे पहले कुशीनगर के प्रोफेसर विनय पांडेय को भी भूमि पूजन के लिए आमंत्रण मिल चुका है।
रामपुर गोनहा में स्वर्गीय जनार्दन पाठक के घर जन्मे जितेंद्र पाठक पडरौना के उदित नारायण पीजी कालेज से स्नातक की डिग्री लेने के बाद आरएसएस से जुड़ गए थे। पंडित मदनमोहन मालवीय के पौत्र व उच्चतम न्यायालय के जज गिरिधर मालवीय के संपर्क में आने के बाद गंगा महासभा से जुड़े और राष्ट्रीय महामंत्री बने। ज्योतिष पीठ काशी के शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती का शिष्य बनने के बाद दंडी स्वामी की पदवी प्राप्त हुई। इसके बाद जितेंद्र पाठक से स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती हो गए। अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री का पद संभालने के बाद इन्हें विश्व हिंदू परिषद की उच्च अधिकार प्राप्त समिति का सदस्य बनाया गया। शुरू से ही राम मंदिर आंदोलन से जुड़े स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती को अब भूमि पूजन के अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। इन्हें श्रीराम तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपक राय की तरफ से आमंत्रण पत्र भेजा गया है।
इसकी सूचना मिलने पर इनकी मां अमरावती देवी, छोटे भाई देवेंद्र पाठक व बाल सखा भाजपा नेता डाक्टर निलेश मिश्रा सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
बस्ती जेल में 14 दिन गुजारे थे
राम मंदिर आंदोलन के दौरान वर्ष 1990 में शिला पूजन कार्यक्रम में इनको गिरफ्तार कर बस्ती जेल में रखा गया था। इनके साथ पूर्व विधायक दीपलाल भारती, राम विलास गुप्ता, राधे मद्धेशिया, विजय पांडेय, रामप्रसाद सिंह, बद्रीनाथ तिवारी उर्फ मिठाई बाबा, विश्व बंधु सिंह, शारदा यादव, सुनील सरकार आदि भी बस्ती जेल में 14 दिन तक रहे थे।