फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   suuporters burnt effigy

समर्थकों ने कार्रवाई की मांग को लेकर पुतले जलाए

Wed, 03 Aug 2016 10:57 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Wed, 03 Aug 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
suuporters burnt effigy
राजनी‌ितति - फोटो : santosh verma
जिला पंचायत सदस्यों ने फूंका एएमए का पुतला
विज्ञापन

पडरौना। कुछ जिला पंचायत सदस्यों ने बुधवार को जिला पंचायत कार्यालय के गेट पर अपर मुख्य अधिकारी का पुतला जलाया। सदस्यों ने एएमए के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। दोपहर करीब दो बजे जिला पंचायत सदस्य विनय प्रकाश, अखिलेश गुप्ता और जवाहर गौतम के साथ दर्जन भर कार्यकर्ता जिला पंचायत गेट पर पहुंचे और नारेबाजी करने लगे। एएमए पर गंभीर आरोप लगा रहे जिला पंचायत सदस्यों ने पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया।

हाटा प्रतिनिधि के अनुसार सुकरौली ब्लॉक परिसर में सपा कार्यकर्ताओं ने जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश राणा और एएमए उमेश पटेल का पुतला फूंका। इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। जिला पंचायत सदस्य सत्यकाम पांडेय और प्रधान संघ अध्यक्ष राजेश गुप्ता की अगुवाई में जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश राणा और एएमए उमेश चंद्र पटेल की शव यात्रा निकाली गई। इस मौके पर रमेश जायसवाल, राजेंद्र गुप्त, संतोष तिवारी, गोलू, रामबेलास यादव, विवेकानंद यादव, त्रिभुवन मिश्रा सहित कई लोग मौजूद थे। मथौली बाजार प्रतिनिधि के अनुसार बुधवार की दोपहर में खैरटवा चौराहे पर सपा कार्यकर्ताओं ने बैठक कर जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश राणा की निंदा की। बैठक के बाद इन कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष का पुतला दहन किया। इस दौरान विजय साहनी, साधु शरण पांडेय, प्रमोद पांडेय, मोहन सिंह, राजू यादव, पिंटू सिंह, सुरेश मिश्रा, राकेश कुमार आदि उपस्थित थे। मथौली बाजार चौराहे पर भी दोपहर बाद कुछ सपा कार्यकर्ताओं ने जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश राणा का पुतला फूंका। इस दौरान मुहमदीन खान, जयप्रकाश साहानी, सत्यप्रकाश, अनवार खान, अहमद खान, सुरेंद्र सिंह, विजय गुप्ता, पप्पू सिंह, सूरज साहनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


कुर्मी-क्षत्रीय महासभा ने सौंपा ज्ञापन
पडरौना। राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह और एएमए उमेश पटेल के मामले को लेकर कुर्मी-क्षत्रीय महासभा की जिला इकाई ने बुधवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह पटेल की अगुवाई में मुख्यालय पहुंचे लोगों ने आरोप लगाया कि मंत्री के इस व्यवहार से पूरे समुदाय के सम्मान को ठेस पहुंची है। इस दौरान तेज प्रताप सिंह, अशोक सिंह, ईश्वरचंद्र पटेल, योगेंद्र सिंह, वकील पटेल, कमलेश पटेल, रमेश सिंह पटेल, गुड्डू पटेल, अमरेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, बजरंग बली पटेल, रामगोपाल पटेल समेत कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौरंगिया तिराहे पर राज्य मंत्री का पुतला फूंका
पिपरा बाजार। जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश राणा के समर्थक सपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नौरंगिया तिराहे पर राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह का पुतला जलाया। इन कार्यकर्ताओं ने मंत्री के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी की। आंदोलन कर रहे कार्यकर्ता मंत्री राधेश्याम सिंह के विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इस दौरान जितेंद्र कुमार राणा, ध्रुव पटेल, अनिल कुमार, सुरेश कुशवाहा, अशोक पटेल, भूपेंद्र  यादव, अरुण कुमार, शेषनाथ सिंह आदि मौजूद थे।


राज्य मंत्री के समर्थकों ने कैबिनेट मंत्री का पुतला फूंका
रामकोला। बुधवार को रामकोला तिराहे पर राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह के समर्थकों ने कैबिनेट मंत्री का पुतला फूंका। इन कार्यकर्ताओं ने जिले में इस वक्त चल रहे विवाद के लिए कैबिनेट मंत्री को ही जिम्मेदार ठहराते हुए पद से हटाने की मांग की।  रामकोला तिराहे पर पहुंचे राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह के समर्थकों का कहना था कि वायरल हुए टेप से स्पष्ट हो गया है कि कैबिनेट मंत्री के इशारे पर ही एएमए ने तहरीर दी और उन्हीं के इशारे पर राज्यमंत्री के खिलाफ आंदोलन भी हो रहा है। यह पार्टी को बदनाम करने की साजिश है। इन लोगों ने एएमए तथा जिला पंचायत अध्यक्ष के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान राजेश्वर गोविंद राव, नगीना पासवान, राजन गोविंद राव, दिलसाद आलम सहित तमाम सपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed