{"_id":"681e5cfdf854fb1b9002a1eb","slug":"suspicious-animal-seen-in-khajua-lake-people-scared-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-137136-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: खजुआ ताल में दिखा संदिग्ध जानवर, सहमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: खजुआ ताल में दिखा संदिग्ध जानवर, सहमे लोग
Sat, 10 May 2025 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 10 May 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के सिरसिया दीक्षित गांव के पास खजुआ ताल के पास शुक्रवार की शाम को लोगों ने खेतों में एक हिंसक जानवर को देखा। इसकी खबर गांव में आग की तरह फैल गई, जिससे लोग सहम गए। लोगों का दावा है कि वह तेंदुआ जैसा दिख रहा है। लोगों ने जानवर का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। सूचना पर वन विभाग के फॉरेस्ट गार्ड और कर्मचारियों ने पहुंचकर जांच की। जांच में कोई पदचिह्न नहीं दिखा क्योंकि मिट्टी सूखकर सख्त हो चुकी है। वन विभाग की टीम ने लोगोंं को सतर्कता बरतने को कहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, शाम करीब चार बजे लोगों ने खेतों की तरफ एक जानवर को देखा। देखने में जानवर तेंदुआ जैसा दिख रहा था। लोग तो जानवर को तेंदुआ ही बता रहे हैं। लोगों की सूचना पर वन विभाग के फॉरेस्ट गार्ड संदीप पटेल और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और जांच की। मिट्टी सूखकर सख्त होने के कारण जानवर का पदचिह्न नहीं दिखा। हालांकि, हिंसक जानवर देखने के बाद लोग दहशत में आ गए। सोशल साइट्स पर वायरल वीडियो में भी दूर होने के कारण जानवर की सही पहचान नहीं हो सकी है।
हालांकि, वन विभाग की टीम काॅम्बिंग कर रही है। गांव के प्रधान सुनील दीक्षित ने बताया कि जानवर दिखने के बाद वन विभाग को सूचना दी गई है। वे मौके पर जांच कर रहे हैं। वन विभाग के डिप्टी रेंजर अमित तिवारी ने बताया कि सूचना पर टीम भेजी गई है। गांव वालों से सतर्कता बरतने को कहा गया है।