{"_id":"677c2370c3aa4993d10c9a42","slug":"suspicion-deepened-on-family-memberssog-interrogated-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-129758-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: परिजनों पर शक गहराया...एसओजी ने की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: परिजनों पर शक गहराया...एसओजी ने की पूछताछ
Tue, 07 Jan 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 07 Jan 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
मंसाछापर। जटहा बाजार क्षेत्र के अहिरौली गांव में लापता महिला का शव मिलने के मामले में एसओजी टीम ने पति और उसके बेटे को थाने में बैठाकर पूछताछ कर रही है, जबकि महिला की बहू और बेटी से पूछताछ के बाद शाम को पुलिस ने छोड़ दिया, हालांकि गांव के कुछ लोगों को भी पुलिस ने थाने में बुलाकर घटना से जुड़ी जानकारी ली। दो दिन से एसओजी क्षेत्र में डेरा जमाए है। पुलिस के मुताबिक अभी तक की जांच में अपनों के शामिल होने का शक गहरा रहा है।
अहिरौली गांव निवासी गीता (50) दो जनवरी की शाम तीन बजे गांव के ही एक व्यक्ति के साथ बाइक से पड़रही जाने को बोलकर चली गई। हैरत की बात यह रही कि गीता किसके साथ गई उसकी पहचाना नहीं हो सकी है। घटना के बाद पुलिस का घरवालों पर शक गहरा रहा है।
महिला के पति घुरहू यादव और बेटे, बहू और बेटी को पुलिस ने सोमवार को थाने बुलाकर दिनभर एसओजी और पुलिस ने पूछताछ की। शाम को बहू और बेटी को पुलिस ने छोड़ दिया, जबकि एसओ ने पिता-पुत्र से अलग-अलग देर शाम तक जानकारी ली।
विज्ञापन
इस दौरान कई बातें निकलकर पुलिस के सामने आई है। इसके बाद पुलिस घरवालों के अलावा परिवार के सदस्यों के संपर्क में रहने वालों को भी थाने में बुलाकर पूछताछ की। घटना के पर्दाफाश के लिए एसओजी लगातार थाने में दो दिनों से जमी है। पुलिस के जांच का दायरा बढ़ गया है। इस दौरान पुलिस घटना के करीब पहुंच चुकी है, जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर सकती है।
सूत्रों के मुताबिक घटना का तार अपनों से जुड़ा है। पुलिस की अभी तक की जांच में यही बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस अभी कुछ कहने से परहेज कर रही है।