फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   suspected death of student returned from coaching

कोचिंग पढ़कर लौटी छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Sat, 10 Oct 2020 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
suspected death of student returned from coaching
कोचिंग पढ़कर लौटी छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन

- कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव का मामला
- पुलिस ने पूछताछ के लिए पिता व बाबा को हिरासत में लिया
- घरवालों ने आत्महत्या व ननिहाल के लोगों ने हत्या का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
कुबेरस्थान (कुशीनगर)। थाना क्षेत्र के गांव विशुनपुरा में शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे एक घर में 18 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह कोचिंग से लौटी थी। छात्रा के पिता व बाबा को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। छात्रा के पिता का कहना है कि उसने आत्महत्या कर ली, जबकि ननिहाल के लोगों का कहना है कि गला दबाकर हत्या की गई है।
विशुनपुरा गांव निवासी अनिल का पहली पत्नी बिंदु से काफी पहले संबंध विच्छेद हो गया था। पत्नी तभी से अपनी बेटी प्रियंका उर्फ तन्नू को लेकर मायके में रहती है। ननिहाल में रह रही बेटी का पिता के घर आना जाना बना हुआ था। महात्मा गांधी इंटर कालेज सखवनिया में 12वीं की छात्रा प्रियंका शुक्रवार की शाम को पिता के पास विशुनपुरा गांव आ गई थी। शनिवार को सुबह वह शिवपुर में कोचिंग पढ़ने गई थी। दोपहर करीब 12 बजे प्रियंका के बाबा रामनरेश सिंह ने ननिहाल पक्ष को प्रियंका की तबियत बिगड़ने की सूचना दी। ननिहाल के लोग घर पहुंचे तो वहां प्रियंका का शव दरवाजे पर रखा हुआ था। ननिहाल पक्ष का आरोप है कि प्रियंका के गले पर निशान है। ऐसा लगता है कि गला दबाकर हत्या कर दी गई है। वहीं प्रियंका के पिता व बाबा का कहना है कि बेटी ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। कुबेरस्थान एसओ महेंद्र चतुर्वेदी का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा रहा है। मौत के कारणों की छानबीन हो रही है।
विज्ञापन

जन्म के एक साल बाद से ही ननिहाल में रह रही थी प्रियंका
कुबेरस्थान। विशुनपुरा गांव निवासी रामनरेश सिंह के पुत्र अनिल का विवाह रानीगंज गांव निवासी उमाशंकर सिंह की पुत्री बिंदु से वर्ष 2000 में हुआ था। लेकिन पति-पत्नी में अनबन के कारण वर्ष 2002 में सम्बन्ध विच्छेद हो गया। उस वक्त इस दंपती की बेटी प्रियंका महज एक साल की थी। कुछ दिन बाद ही अनिल ने दूसरी शादी कर ली। ननिहाल में पालन-पोषण के साथ ही प्रियंका का अपने पिता के घर विशुनपुरा भी आना जाना था। शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे प्रियंका अपने पिता के घर आई और रात में यहीं रुक गई। शनिवार की सुबह छह बजे वह कोचिंग पढ़ने शिवपुर बाजार गई थी, जहां उसकी मुलाकात मामा के लड़कियों से भी हुई थी। वहां से फिर पिता के घर विशुनपुरा चली गई थी। उसके बाबा रामनरेश सिंह ने उसके नाना उमाशंकर सिंह को फोन पर प्रियंका की तबियत अचानक बिगड़ जाने की खबर दी थी। मृतका प्रियंका के बाबा रामनरेश सिंह और उसके पिता अनिल का कहना है कि प्रियंका ने कमरे में लगे पंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed