फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Surya Pratap from the city will hoist the tricolor flag on Mount Elbrus.

Kushinagar News: माउंट एल्ब्रस पर तिरंगा फहराएंगे शहर के सूर्य प्रताप

Tue, 10 Feb 2026 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 10 Feb 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Surya Pratap from the city will hoist the tricolor flag on Mount Elbrus.
यूरोप महाद्वीप की खबर में परिचर्चा-सूर्य प्रताप मिश्रा।स्रोत-सोशल मीडिया
पडरौना। क्षेत्र के रहसू निवासी सूर्य प्रताप मिश्र 15 अगस्त 2026 को यूरोप महाद्वीप की सर्वाेच्च पर्वत चोटी माउंट एल्ब्रस पर तिरंगा फहराएंगे। वहां तिरंगा फहराने का उनका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का संदेश देने के साथ उसे वैश्विक स्तर पर प्रचार करना है।
विज्ञापन


सूर्य प्रताप मिश्रा बाल अधिकार, बालिका शिक्षा और सुरक्षा के लिए बीते सात वर्षों से सक्रिय हैं। वे अब तक बच्चों को बाल श्रम, तस्करी और बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराइयों से मुक्त कराने में अग्रणी भूमिका निभा चुके हैं। वर्ष 2024 में वह अफ्रीका की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट किलिमंजारो पर तिरंगा फहराकर भारत का गौरव बढ़ा चुके हैं। उनके इस अभियान को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया था। उनके इस कार्य के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 2024 में स्वामी विवेकानंद युवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed