{"_id":"5e4ad9078ebc3ef2633091ee","slug":"surveillance-and-forensic-teen-investigated-kushinagar-news-gkp341511768","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्विलांस व फोरेंसिक टीम ने की छानबीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्विलांस व फोरेंसिक टीम ने की छानबीन
विज्ञापन
सर्विलांस व फोरेंसिक टीम तथा डॉग स्क्वाड ने की छानबीन
कसया (कुशीनगर)ा। कुशीनगर के भाजपा विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी के आवास पर हत्या के नियत से पहुंचे तीन बदमाशों का सुराग 48 घंटे बाद भी नहीं लग पाया है। जबकि बदमाशों को पकड़ने के लिए छह टीमों का गठन किया गया है। इस मामले में 12 से अधिक लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। घटना के तीसरे दिन सोमवार को विधायक के आवास पर सर्विलांस, फोरेंसिक और डाग स्क्वाड की टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
शनिवार की शाम बाइक सवार तीन लोग विधायक आवास पर पहुंचे थे। आधे घंटे तक विधायक आवास पर तांडव करते हुए दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया और शाहपुर कुरमौटा निवासी वाहन चालक प्रमोद कुमार पांडेय से गाली-गलौज की। घटना के समय विधायक घर पर नहीं थे, लेकिन परिवार के लोग घर के अंदर मौजूद थे। आधे घंटे बाद उत्पात मचाने वाले लोग फोरलेन के रास्ते गोरखपुर की तरफ निकल गए। देर रात विधायक आवास पर पहुंचे तो परिजनों एवं गाड़ी चालक पे पूरी घटना की जानकारी दी। इसकी सूचना विधायक ने थाने और एसपी को दी। तब पुलिस विधायक आवास पर पहुंची। घटना के 48 घंटे बाद भी इस मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं, जबकि गिरफ्तारी के लिए छह टीमें लगाई गई हैं। सोमवार की दोपहर में विधायक आवास पर सर्विलांस टीम के सुशील सिंह, डाग स्क्वॉड के अवधेश यादव और फोरेंसिक टीम के कमलेश कुमार ने पहुंचकर घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए। इस संबंध में एसओ कसया ज्ञानेंद्र कुमार राय का कहना है कि कई लोगों से पूछताछ चल रही है। टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। आरोपी नीतीश के अलावा दो अन्य आरोपियों की भी पहचान कर ली गई है। जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विधायक आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा
कसया। कुशीनगर के भाजपा विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी के आवास की सुरक्षा व्यवस्था प्रशासन की तरफ से बढ़ा दी गई है। यह सुरक्षा दूसरी बार बढ़ाई गई है। इससे पहले करीब दो वर्ष पूर्व भी भाजपा विधायक के मोबाइल पर विदेश से कई दिनों तक धमकी भरे संदेश आते रहे। जिसमें विधायक व उनके परिजनों से रुपये की मांग की जा रही थी। विधायक ने मुकदमा भी दर्ज कराया था। धमकी भरे संदेश को लेकर तत्कालीन एसपी ने विधायक आवास की सुरक्षा के लिए पुलिस जवानों की तैनाती समेत उनकी सुरक्षा में एक अतिरिक्त गनर लगाया था। कुछ महीनों बाद उनके आवास की सुरक्षा हटा ली गई। लेकिन अतिरिक्त गनर की सुविधा अब भी मिल रही है। तीन दिन पहले हुई घटना के बाद दूसरी बार आवास की सुरक्षा बढ़ाते हुए दो कांस्टेबल तैनात कर दिए गए हैं।