{"_id":"6a51601b5d62bcafab035cce","slug":"surge-of-faith-at-the-mahaparinirvana-temple-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-163462-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: महापरिनिर्वाण मंदिर में उमड़ी आस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: महापरिनिर्वाण मंदिर में उमड़ी आस्था
Sat, 11 Jul 2026 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 11 Jul 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
कसया। महापरिनिर्वाण मंदिर में शुक्रवार को रिमझिम बारिश के बीच भी श्रद्धालुओं और पर्यटकों की आस्था उमड़ पड़ी। देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने भगवान बुद्ध की शयन मुद्रा प्रतिमा के समक्ष शीश नवाकर मानव कल्याण, विश्व शांति और सुख-समृद्धि की कामना की।
मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ विशेष पूजा-अर्चना कर भगवान बुद्ध के बताए सत्य, अहिंसा और करुणा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कई विदेशी पर्यटक भी ध्यान और प्रार्थना में शामिल हुए।
महापरिनिर्वाण मंदिर के दर्शन के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान बुद्ध से जुड़े अन्य प्रमुख स्थलों माथाकुंवर मंदिर और रामाभार स्तूप पहुंचकर भी पूजा-अर्चना की। यहां उन्होंने भगवान बुद्ध के महापरिनिर्वाण और अंतिम संस्कार से जुड़े ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व की जानकारी प्राप्त की। पर्यटकों ने स्मारकों की वास्तुकला को भी करीब से देखा। संवाद