फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   sunil hoisted tiranga on mout aabu

Kushinagar News: राजस्थान के माउंट आबू पर सुनील ने लहराया तिरंगा

Thu, 18 May 2023 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 18 May 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
sunil hoisted tiranga on mout aabu
माउंट आबू राजस्थान में निक्की झील शिखर के ऊपर तिरंगा फहराते सुनील कुशवाहा उर्फ फिटनेस बाबा।संवा
फोटो है।
विज्ञापन

करीब दस माह पहले कुशीनगर से कन्याकुमारी तक की थी यात्रा
18 माह में 29 राज्यों के रास्ते पूरी की अपनी यात्रा, दे रहे पर्यावरण संरक्षण का संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना/गुरवलिया बाजार। क्षेत्र के रहसु जुनैबी पट्टी निवासी एक युवक ने राजस्थान के माउंट आबू पर तिरंगा फहराया है। पर्यावरण संरक्षण के संदेश को लेकर भारत भ्रमण पर निकले इस युवक ने बीते दस माह में तीन हजार किलोमीटर से अधिक यात्रा पूरी की है। वह इन दिनों मध्यप्रदेश में हैं।
रहसु जुनैबी पट्टी निवासी सुनील कुशवाहा जुलाई 2022 में पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ भारत भ्रमण की यात्रा पर निकले। वह साइकिल से यात्रा करते हुए उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर समेत कुल आठ राज्यों की यात्रा पूरी कर चुके हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में कई कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। हालांकि, इस दौरान स्थानीय लोगों का भी खूब साथ मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी आठ माह तक जारी रहेगा सफर
पर्यावरण प्रदूषण की रोकथाम के लिए अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने के लिए लोगों को जागरूक कर रहे सुनील ने बीते साल जुलाई माह यात्रा शुरू की। फाजिलनगर के व्यापारियों ने सुनील को साइकिल और सहयोग राशि उपलब्ध कराई। लोगों के प्रोत्साहन पर उन्होंने अपनी यात्रा को जारी रखा।

सुनील इस यात्रा में अलग-अलग राज्यों की संस्कृति और रीति-रिवाज से परिचित हुए। उन्होंने बताया कि इन दिनों मध्यप्रदेश में हैं। आगे आठ माह तक यह यात्रा जारी रहेगी। इस दौरान शेष बचे राज्यों का भ्रमण कर सबको पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed