{"_id":"65b973785e80cd308c0033c8","slug":"sun-rise-in-morning-after-a-week-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-111709-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सुबह निकली धूप, अगले सप्ताह गलन से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सुबह निकली धूप, अगले सप्ताह गलन से मिलेगी राहत
Wed, 31 Jan 2024 03:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 31 Jan 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। एक सप्ताह से दोपहर बाद तक कोहरे से परेशान लोगों ने मंगलवार की सुबह धूप खिली तो थोड़ी राहत महसूस की, लेकिन दिन ढलने के बाद गलन शुरू हो गई। मौसम विभाग की मानें तो गलन भरी ठंड से अभी कुछ दिन तक और लोगों को परेशान होना पड़ सकता है। अगले सप्ताह गलन से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
सुबह करीब नौ बजे के बाद धूप निकल गई। लोग दिनचर्या निपटाने में जुट गए। कई दिन बाद सुबह से ही सड़कों पर चहल-पहल दिखाई देने लगी। अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि एक दिन पहले सोमवार को अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस था। सोमवार की अपेक्षा मंगलवार का दिन कुछ गर्म रहा। कई दिनों बाद धूप निकलने की वजह से सरकारी कार्यालयों में कर्मचारी कार्यालय परिसर में धूप में बैठकर कार्य निपटाते दिखे। अन्य दिनों की अपेक्षा जिला मुख्यालय के करीब सभी सरकारी कार्यालयों में लोगों की अधिक भीड़ दिखी। लेकिन दिन ढलने के बाद गलन शुरू हो गई। इसके चलते बाजार में निकले लोग अपने कार्यों को निपटाकर अन्य दिनों की तरह की घर जल्दी जाते दिखे।
कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया की मौसम विज्ञानी श्रुति वी सिंह ने बताया कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से इस तरह का मौसम बन रहा है। अगले सप्ताह मौसम सही होने की संभावना है। दिन में धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिलेगी, लेकिन शाम को गलन भरी ठंड बनी रहेगी। ऐसे मौसम में लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतनी चाहिए। जिला कृषि अधिकारी डॉ. मेनका ने बताया कि यह मौसम गेहूं समेत अन्य सभी फसलों के लिए बेहद ही लाभप्रद है। जिन किसानों के खेत में नमी है, वे जरूरत के मुताबिक उर्वरक का छिड़काव कर सकते हैं।