{"_id":"67758976af75cf1dc3080c17","slug":"sun-hidden-behind-clouds-cold-increased-the-trouble-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-129465-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बादलों की ओट में छिपा सूरज, ठंड ने बढ़ाई मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बादलों की ओट में छिपा सूरज, ठंड ने बढ़ाई मुसीबत
Wed, 01 Jan 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 01 Jan 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
पडरौना। मौसम ने बुधवार को भी कड़े तेवर दिखाए। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। पूरे दिन सूरज बादलों की ओट में छिपा रहा। ठंडी हवाएं चलने से लोगों को ठिठुरना पड़ा। अधिकतम तापमान मंगलवार के मुकाबले 2.8 डिग्री सेल्सियस कम होकर 16 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। पहले बूंदाबांदी और इसके बाद बादल छाए रहने से ठंड लगातार बढ़ रही है।
बुधवार का अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरे दिन धूप नहीं निकली। वहीं, तेज सर्द हवाएं चलती रहीं। ऐसे में लोगों को घरों में ही रहना पड़ा। लोग काम से बाहर निकले, गर्म कपड़ों में पूरी तरह शरीर को ढककर जाते हुए नजर आए। व्यापारी अपनी दुकानों के बाहर अलाव जलाकर उसके पास बैठे रहे। बहुत जरूरी होने पर ही लोग घर बाहर निकले। कार्यालय या बाजार गए लोग बढ़ी सर्दी की वजह से गर्म कपड़े पहनकर ही घर से निकले और शाम होते ही काम निपटाकर जल्दी घर की तरफ चल दिए। कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम विशेषज्ञ श्रुति वी सिंह ने बताया कि आसमान में बृहस्पतिवार को भी बादल बने रहेंगे।
इस बार कोहरा कम पड़ने से किसान गेंहू की फसल में नुकसान की आशंका जता रहे हैं। उनका कहना है कि नवंबर के अंतिम सप्ताह में ही कोहरा पड़ना शुरू हो जाता था। लेकिन, इस वर्ष दिसंबर भी बीता जा रहा है। मगर अब तक मामूली कोहरा ही पड़ा है। किसान राजकुमार कहते हैं कि कोहरा नहीं पड़ रहा है, ऐसे में पैदावार कम हो सकती है। बेचेलाल का कहना है कि फसल की पैदावार में प्रभाव पड़ सकता है।