{"_id":"63c19f3ed101e60cae71f5bb","slug":"sun-came-out-in-the-afternoon-relief-from-cold-kushinagar-news-gkp464248256-2023-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दोपहर को निकली धूप, सर्दी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दोपहर को निकली धूप, सर्दी से मिली राहत
विज्ञापन
शाम को कोहरा पड़ने पर सड़क किनारे थम गई गाड़ियां।
- फोटो : KUSHINAGAR
दोपहर को निकली धूप, सर्दी से मिली राहत
सुबह दस बजे तक छाया रहा घना कोहरा, वाहन चलाने में हुई दिक्कत
शुक्रवार को नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ न्यूनतम तापमान
पडरौना। जिले में शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। दोपहर में धूप निकली, तो कुछ घंटे के लिए लोगों को ठंड से राहत मिली। शाम होते सर्दी से लोग परेशान हो गए।
शुक्रवार सुबह करीब दस बजे तक घना कोहरा छाया रहा। इसके बाद धीरे-धीरे मौसम साफ हुआ और दोपहर करीब 12 बजे धूप निकली। इसके बाद लोग छतों, बालकनी, मैदानों आदि में पहुंच गए। हालांकि इस धूप से लोगों को कुछ घंटे ही राहत मिली। शाम होते ही फिर से गलन भरी सर्दी बढ़ गई।
जिला कृषि अधिकारी डॉ. बीआर मौर्या ने बताया कि सुबह कोहरा और दिन में धूप गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद है। आलू में झुलसा, मोजेक आदि रोग की आशंका रहेगी। सरसों में माहो, झुलसा, सफेदी, गेरोई और तुलासिता रोग लग सकते हैं। इससे नई बनने वाली फली में दाना नहीं पड़ेगा। मटर और टमाटर की फसल के लिए नुकसानदेह है। फसलों में इस तरह के रोग से बचाव के लिए किसानों को जरूरी सावधानी बरतनी चाहिए, ताकि फसल की अच्छी पैदावार हो।
विज्ञापन
सोमवार तक तापमान का पूर्वानुमान
दिन ........................ अधिकतम तापमान ....................... न्यूनतम तापमान
शुक्रवार ................. 19 डिग्री सेल्सियस ................. 09 डिग्री सेल्सियस
शनिवार ................. 23 डिग्री सेल्सियस ......... ...... 10 डिग्री सेल्सियस
रविवार ............... 21 डिग्री सेल्सियस .......... ... 06 डिग्री सेल्सियस
सोमवार ............... 18 डिग्री सेल्सियस ............. 05 डिग्री सेल्सियस