{"_id":"62b34f89f84fc179810cb685","slug":"sukrauli-student-got-first-place-in-scout-knowledge-test-kushinagar-news-gkp4412592128","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्काउट ज्ञान परीक्षा में सुकरौली के छात्र को प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्काउट ज्ञान परीक्षा में सुकरौली के छात्र को प्रथम स्थान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्काउट ज्ञान परीक्षा में सुकरौली के छात्र को प्रथम स्थान
सुकरौली। भारत स्काउट और गाइड की ओर से आयोजित प्रदेश स्तरीय ज्ञान प्रतियोगिता में सुकरौली के नेहरू इंटर कॉलेज के बारहवीं के छात्र ने प्रदेश में प्रथम स्थान पाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
उत्तर प्रदेश प्रादेशिक मुख्यालय के तत्वावधान में 21 मई को प्रदेश के 25 परीक्षा केंद्रों पर जनपद स्तरीय बीएसजी ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस परीक्षा की प्रदेश स्तरीय मेरिट में सफल अभ्यर्थियों की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 28 जून को भारत स्काउट और गाइड इंटर कॉलेज, मम्फोर्डगंज, प्रयागराज में आयोजित की जाएगी। 21 मई को आयोजित परीक्षा में नेहरू इंटर कॉलेज सुकरौली के स्काउट गाइड की परीक्षा, गोरखपुर के जुबली राजकीय इंटर कॉलेज केंद्र पर थी।
इस परीक्षा के प्रदेश स्तरीय परिणाम में नेहरू इंटर कॉलेज के बारहवीं कला वर्ग के छात्र सत्यम गुप्ता पुत्र ओमप्रकाश गुप्ता ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। साथ ही इस विद्यालय के कुल तीन स्कॉउट और दो गाइड प्रदेश सूची में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य डॉ. अरुण प्रताप सिंह, प्रबंधक विवेक प्रताप सिंह, जिला स्काउट मुख्यायुक्त अश्विनी कुमार पांडेय, डीओसी स्काउट सतीश कुमार श्रीवास्तव, जिला ट्रेनर इजहारुल खान, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री अनिल कुमार दूबे, स्काउट शिक्षक डॉ. त्रिगुणानंद मणि, शंभूनाथ गुप्ता, लक्ष्मी मिश्र, गजेंद्र प्रताप सिंह, प्रह्लाद कुमार गुप्ता, इंद्रेश कुमार, ओमप्रकाश, डॉ. अंजू श्रीवास्तव, पूजा सैनी, अंकिता शुक्ला, करुणेश श्रीवास्तव, विश्वदीपक मिश्र आदि ने खुशी जताते हुए छात्र का हौसला बढ़ाया।