{"_id":"684dc252166c370dd80553f4","slug":"suicide-by-youth-by-trapping-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-139542-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
Sun, 15 Jun 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 15 Jun 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज/सलेमगढ़। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडीला बुजुर्ग निवासी एक युवक ने शनिवार दोपहर बाद करीब तीन बजे अज्ञात कारणों से प्लास्टिक की रस्सी के सहारे छत में लगे पंखे से झूलकर आत्महत्या कर ली। तमकुहीराज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडीला बुजुर्ग निवासी नरेश चौहान एक बाजार में दुकान चलाते हैं। उनके दो बेटे राजू चौहान व राजनाथ चौहान (19) हैं। बड़ा बेटा राजू चौहान बाहर रह कर काम करता है जबकि इंटर पास छोटा बेटा राजनाथ चौहान (19) रोजगार के सिलसिले में बाहर आता-जाता रहता था।
इन दिनों वह घर आया था। शनिवार दोपहर बाद करीब तीन बजे युवक अपने पैतृक घर से करीब 100 मीटर दूर घोट्ठा (घर से दूर दूसरा मकान) पर आराम करने की बात कहकर घर से गया था। इसी दौरान अज्ञात कारणों से युवक प्लास्टिक की रस्सी के सहारे छत में लगे पंखे से झूल गया।
कुछ देर बाद युवक की तलाश करते परिजन पहुंचे तो युवक को फंदे से लटकता देख नीचे उतारा, लेकिन उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने घटना की जानकारी तमकुहीराज पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर आई पुलिस टीम शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर तमकुहीराज सुशील शुक्ला ने बताया प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।