फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Sugarcane farmers protested.

गन्ना किसानों ने किया प्रदर्शन

Sun, 15 Apr 2018 11:09 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Sun, 15 Apr 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane farmers protested.
अाक्राेश्ा - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
पकड़ियार बाजार।  नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के सौरहा बुजुर्ग में लगे गन्ना तौल केंद्र पर गन्ना तौल न होने नाराज किसानों ने एक कर्मचारी को रविवार को बंधक बना लिया। किसान गन्ना तौल कराने की बात पर अड़े रहे। 
विज्ञापन

रामकोला त्रिवेणी चीनी मिल के गन्ना एरिया एडिटर जगदीश पांडेय रविवार को पकड़ियार, सिंगहा परिक्षेत्र में मौजूद गन्ने का भौतिक सत्यापन करने गये थे। गन्ने का सत्यापन करने के बाद वे सौरहा बुजुर्ग में लगे तौल केंद्र पर पहुंचे। एक सप्ताह से गन्ना तौल का इंतजार कर रहे किसानों को जब मिल कर्मचारी के आने की जानकारी हुई तो वह तौल केंद्र पर पहुंचे और गन्ना एरिया एडिटर को बंधक बना लिया।
विज्ञापन


गन्ना किसान इरफान, कलामुद्दीन, नरेश, रामअवध, शहाबुद्दीन, ओमप्रकाश, विजय, सुरेंद्र, इद्रीश, रामश्रय, मैनुद्दीन, नूरूद्दीन आदि का आरोप था केंद्र पर गन्ना लदी ट्राली एक सप्ताह से खड़ी है लेकिन तौल नहीं हो रहा है। जब तक तौल नहीं कराया जाएगा तब तक कर्मचारी भी मुक्त नहीं होंगे। कर्मचारी के बंधक बनाए जाने की सूचना पर देर शाम पहुंचे मिल के केन मैनेजर एसएन त्रिपाठी ने गन्ना तौल कराने का आश्वासन देकर बंधक बनाए गए कर्मचारी को मुक्त कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed